आज के दौर में हमें वेस्टर्न कल्चर काफी ज्यादा देखने को मिलता है। भारत में यह कल्चर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है और लोगों के दिल दिमाग में जगह बना रहा है।
वहीं दूसरी जगह कुछ हुआ ऐसे भी है जो आज भी अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं और आने वाली पीढ़ी को भी उसके लिए प्रेरित करते हैं। गोहाना का एक ऐसा युवा जो आज भी हरियाणवी संस्कृति को बचाने का प्रयास करता रहता है।

यह युवा गर्मियों की छुट्टियों में गोहाना में एक कैंप लगाता है। जिसमें वह बच्चों को फ्री हरियाणवी नाच, गायन और योग सिखाता है।इस कलाकार का नाम रोहित है।
उसने बताया कि जब 2009 में उसने हरियाणवी डांस करना शुरू किया था, तो लोग उसे नचनिया कहकर चिढ़ाते थे। शुरुआत से ही उसे डांसिंग का बहुत शौक था। इसलिए वह इस तरह की टिप्पणियों के ऊपर ध्यान नहीं देता था।

रोहित ने मुंबई में जाकर एक्टिंग और डांस सीखा है। उसका कहना है कि मैंने जो सीखा है वह बच्चों को सीख रहा हूं। समर कैंप में बच्चे बहुत ही मजे से यह डांस सिखाते हैं।

रोहित ने आगे बताया कि आज की पीढ़ी वेस्टर्न कल्चर की तरफ तेजी से भाग रही है और अपनी संस्कृति को पीछे छोड़ रही है। उनका मकसद अपनी संस्कृति को लोगों के दिलों में जिंदा रखना है।

इसके अलावा रोहित को एक्टिंग का भी काफी शौक था जिसके चलते नेशनल विनिंग फिल्म में उन्होंने काम किया है और आने वाले समय में उनकी तीन से चार फिल्में आने वाली है।

रोहित का मानना है की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को बाकी गतिविधियों में भी एक्टिव रहना जरूरी है। इसलिए वह गर्मियों की छुट्टियों में इस कैंप को लगाते हैं।