Homeजिलाअंबालादेश में पहली बार हुई ऐसी अनोखी शादी, दुल्हन के पिता ने...

देश में पहली बार हुई ऐसी अनोखी शादी, दुल्हन के पिता ने दिया दिल छू लेने वाला संदेश

Published on

शादियों में आपने अक्सर लड़के की ही घुड़चढ़ी देखी होगी। लड़का घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने जाता है। लेकिन हरियाणा का एक ऐसा परिवार जिसने अपने बच्चों को समान अधिकार देने के लिए लड़की की शादी में एक ऐसा कदम उठाया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। जिले के एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी को बेहद ही अनोखे अंदाज में किया जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है। इस शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। समाज में वह एक अच्छा संदेश देना चाहते हैं जिसकी अब हर कोई तारीफ भी कर रहा है।

यह खबर हरियाणा के अंबाला की बताई जा रही है जहां एक लड़की की घुड़चढ़ी कराई गई। लड़की का नाम प्रिया बताया जा रहा है। आमतौर पर शादी में लड़के की ही घुड़चढ़ी कराई जाती है लेकिन आज के इस युग में लड़का-लड़की एक समान हैं। इसका संदेश देने के लिए एक परिवार ने अपनी बेटी की घुड़चढ़ी करवाई है।

दुल्हन के माता-पिता ने समाज में लड़कियों को गर्भ में ही मरवाने और लड़का-लड़की में भेदभाव जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए दुल्हन की घुड़चढ़ी कराई है। ऐसा उनके परिवार में पहली बार हुआ है जब किसी लड़की की घुड़चढ़ी कराई गई है।

समानता का संदेश देने के लिए उठाया यह कदम

दुल्हन के माता-पिता का कहना है कि आज के समय में लोग लड़का और लड़की के एक समान होने क सिर्फ कहते हैं लेकिन असल में कोई इस बात को नहीं मानता।

इस परिवार ने इस समानता का संदेश देने के लिए ही इस कदम को उठाया है। परिवार के मुताबिक लड़कियों को भी लड़कों के समान ही अधिकार मिलने चाहिए। ताकि वे भी आगे बढ़कर परिवार का नाम रोशन करें।

लोगों ने दी थी बेटी को न पढ़ाने की सलाह

अपने माता पिता के इस कदम से दुल्हन प्रिया भी बेहद खुश हैं। प्रिया ने बताया कि जब वह लॉ की पढ़ाई कर रही थी तो कई लोगों ने उनके माता-पिता को बेटी को न पढ़ाने की सलाह दी थी।

लेकिन प्रिया के माता-पिता ने किसी की नहीं सुनी और अपनी बेटी को बेटों जैसा ही प्यार दिया। प्रिया ने भी इस दौरान लोगों से बेटियों को भी प्यार देने की अपील की है।

Latest articles

हरियाणा के किसान के बेटे ने किया नाम रोशन, UPSC में हासिल की 99वी रैंक

जब भी सबसे कठिन परीक्षाओं की बात आती है तो उसमें यूपीएससी का नाम सबसे ऊपर आता है, क्योंकि यह सबसे कठिन परीक्षा में...

अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो यह जगह आपके लिए हो सकती हैं बेस्ट

गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत अब होने वाली है। अधिकतर लोग सोचते हैं कि इन छुट्टियों में कहीं घूमने जाया जाए और ऐसी जगह...

अब सिर्फ 6 घंटे में पहुंच सकते हैं चंडीगढ़ से मनाली, NHAI ने खोली पांच टनल

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि सरकार हमारी यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है।...

RBI ने जारी की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट, जल्दी से देखें यहां जून में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद

कुछ दिन बाद जून का महीना शुरू होने जा रहा हैं ऐसे में जिन लोगों की बैंको में काम हैं वह जल्दी से निबटा...

हरियाणा का यह किसान सालाना कमाता है 30 लाख का मुनाफा, फल सब्जियों की खेती में कर रहा है बढ़िया कमाई

खेती किसानी को अक्सर लोग घाटे का प्रोफेशन मानते हैं। हालांकि इस बहन को...

हरियाणा के किसान के बेटे ने किया नाम रोशन, UPSC में हासिल की 99वी रैंक

जब भी सबसे कठिन परीक्षाओं की बात आती है तो उसमें यूपीएससी का नाम...

हरियाणा पुलिस के एसआई डॉ अशोक कुमार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को कर रहे है जागरूक

डॉक्टर एसआई अशोक कुमार वर्मा हरियाणा के 9 जिलों में साइकिल यात्रा पर निकल...

अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो यह जगह आपके लिए हो सकती हैं बेस्ट

गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत अब होने वाली है। अधिकतर लोग सोचते हैं कि...

More like this

हरियाणा में आई सोने और चांदी के दामों में गिरावट, जाने ताजा भाव

हम सभी को सोना खरीदना बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। हम इंतजार करते...

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लिया एक बड़ा फैसला, इन दो दिन रहेगी सरकारी छुट्टी

अगर आप भी सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं तो यह खबर आपके लिए...

हरियाणा पुलिस के एसआई डॉ अशोक कुमार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को कर रहे है जागरूक

डॉक्टर एसआई अशोक कुमार वर्मा हरियाणा के 9 जिलों में साइकिल यात्रा पर निकल...