बीपीएल छात्रों को अब मुफ्त में कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा शाखा द्वारा संचालित रेड क्रॉस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RCIT) में बीपीएल छात्रों को 3 महीने का कंप्यूटर प्रशिक्षण फ्री में दिया जाएगा। इच्छुक छात्र 25 फरवरी तक अपने नजदीकी RCIT केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि आरसीआईटी केंद्रों में छात्रों को 3 महीने, 6 महीने और एक साल का कंप्यूटर कोर्स प्रदान किया जा रहा है।
इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले छात्रों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट या डिप्लोमा दिया जाएगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/130137-one-nation-one-ration-card-pti.jpg?resize=400%2C300&ssl=1)
इसके अलावा आरसीआईटी सेंटर में छात्र-छात्राओं को 3 माह तक निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगर कोई अभ्यार्थी एक वर्ष का प्रशिक्षण लेना चाहता है तो वह केवल 9 माह की फीस देकर अपना प्रशिक्षण पूरा कर सकता है।
ऐसे मिलेगी एंट्री, इतना होगा शुल्क
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/bannerBig1.jpg?resize=540%2C250&ssl=1)
कंप्यूटर सेंटरों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्रति माह 700 रुपये और 400 रुपये का प्रवेश शुल्क निर्धारित किया है। RCIT द्वारा 3 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/AKerndocumenten-1.jpg?resize=696%2C323&ssl=1)
बीपीएल आवेदक 25 फरवरी तक अपने नजदीकी RCIT केंद्र में मैट्रिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र सहित प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के लिए छात्र की आयु 18 वर्ष से अधिक और साथ ही परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम होनी चाहिए। अगर आपके परिवार की आय 1.80 लाख से ज्यादा है तो आप इसके पात्र नहीं होंगे।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/rural-shores.png?resize=696%2C364&ssl=1)
इस कोर्स करवाने का सरकार का मकसद केवल गरीब बच्चों को कंप्यूटर तकनीक से संपन्न करवाना है। इसलिए आपके पास आय का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके बिना आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।