इन दिनों औद्योगिक नगरी गर्मी की मार झेल रहा है। तड़के सुबह ही धूप लोगों को परेशान कर देती है। सूर्य की तपिश के कारण लोग घर से बाहर भी नहीं निकल रहे। लेकिन कामकाजी लोगों को इस चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से भीषण लू (severe heatstroke) चलने की संभावना जताई है। इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
स्काईमेट वेदर (skymet weather) के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन रविवार की अपेक्षा यह चार डिग्री कम था।

इसके बावजूद सामान्य से आठ डिग्री अधिक रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोगों को काफी हद तक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैैल से मौसम शुष्क है। साथ ही शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है।

ऐसे में अगर तापमान लगातार बढ़ रहा तो हवा में नमी काफी कम हो जाती है। इसका असर रात को भी देखने को मिलता है। ऐेसे में दिन में तापमान बढ़ने से रात में भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसलिए फरीदाबाद (Temprature in Faridabad) समेत आसपास के क्षेत्रों में इस समय दिन-रात तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।
जानें कब मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बुधवार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान बारिश होने की संभावना तो कम है। लेकिन, आंधी चलने से तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ हद तक राहत मिलेगी।