Homeपढ़ाई लिखाईजल्दी ही हरियाणा सरकार इन छात्रों को देगी टैब, मिलेगा 2 GB...

जल्दी ही हरियाणा सरकार इन छात्रों को देगी टैब, मिलेगा 2 GB डाटा हर रोज

Published on

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मनोहर सरकार नई नई योजनाएं ला रही है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को सरकार जल्द ही मुफ्त टैब देगी, इसके साथ ही प्रतिदिन 2 GB का डाटा भी देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई परचेज पावर कमेटी (HPPC) की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली 100 करोड़ रुपये से अधिक के सामान और वस्तुओं की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में कुल तीन एजेंडा रखे गए, जिसमें शिक्षा विभाग के दो और बिजली विभाग का एक एजेंडा शामिल है। इस बैठक में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कंवर पाल ने बताया कि नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से पर्सनलाइज्ड एंड एडाप्टिव लर्निंग (पाल) सॉफ्टवेयर की खरीद को मंजूरी दी गई है।

यह पाल सॉफ्टवेयर टैबलेट में पहले से लोड किया जाएगा, जो इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 10 विषयों के लिए प्रदान किया जाएगा।

5 लाख सिमकार्ड खरीदेगी सरकार

इसके अलावा 47 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 5 लाख डाटा सिम कार्डों की खरीद को मंजूरी प्रदान की। इन सिम कार्डों को 2 GB की दैनिक डाटा सीमा के साथ टैबलेट के साथ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मई माह में दसवीं-बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लगभग 2.5 लाख टैब वितरित किए जाएंगे।

11 मीटर लंबे PCC पोल की भी होगी आपूर्ति

शिक्षा मंत्री ने बताया कि समिति ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की आवश्यकताओं के अनुसार 48.89 करोड़ रुपये की लागत से 11 मीटर लंबे पीसीसी पोल की आपूर्ति की खरीद को भी मंजूरी दे दी है।

बैठक में बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा जे गणेशन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...