Homeख़ासअगर घर बैठे हो रहे हैं बोर तो विजिट करें हरियाणा के...

अगर घर बैठे हो रहे हैं बोर तो विजिट करें हरियाणा के यह खास ऐतिहासिक पैलेस

Published on

अगर आप भी ऐतिहासिक स्थानों पर घूमना फिरना पसंद करते हैं तो हरियाणा के इन महलों का विजिट जरूर करें। वीकेंड पर घर बैठे बोर होने से अच्छा है कि आप यहां घूमें, यहां आपको शाही माहौल भी मिलेगा। हालांकि समय के साथ-साथ इन महलों में कई बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा यहां फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। दूर-दूर से लोग इन पैलेस को देखने आते हैं।

हरियाणा सरकार भी लगातार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। धीरे धीरे प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है।

राजा नाहर सिंह महल (Raja Nahar Singh Palace)

राजा नाहर सिंह महल आज पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां आपको इतिहास से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी। उन्हें देखकर ऐसा लगेगा मानो आप खुद उस समय को जी रहे हैं। इसका निर्माण 1739 AD में राजा नाहर सिंह के पूर्वजों द्वारा शुरू किया गया था और यह सन् 1850 तक चला। अगर आप एक बार इस महल में आए तो बार-बार आने का मन करेगा। यह महल आपको शाही माहौल प्रदान करता है। प्रांगण से लेकर यहां के कमरे हर जगह को आकर्षक बनाया गया है।

महल में एक दरबार-ए-आम है, जिसे आमजन के लिए बनाया गया था। साथ ही यहां छतरी से सजाया गया एक रंग महल भी आपको देखने को मिलेगा। बता दें कि इस विरासत की जिम्मेदारी अब हरियाणा टूरिज्म की है। अब इस विरासत को एक महल और रेस्टोरेंट में बदल दिया गया है।

इसके अलावा 1996 में से आयोजित होने वाला मुख्य वार्षिक मेला कार्तिक संस्कृतिक महोत्सव राजा नाहर सिंह महल में ही मनाया जाता है। हरियाणा टूरिज्म द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।

पटौदी पैलेस (Pataudi Palace)

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान को कौन नहीं जानता। हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित उनका पटौदी पैलेस (Pataudi Palace) भी आकर्षण का एक केंद्र है। इसे पहले इब्राहिम कोठी के नाम से जाना जाता था। एक समय ऐसा था जब पटौदी परिवार साइबर सिटी (Cyber City) पर राज करता था। आज पैलेस के मालिक अभिनेता सैफ अली खान है। इन्होंने अपनी पुश्तैनी धरोहर संभाल कर रखी है।

इस इमारत को रॉबर्ट टोर रसेल (1888-1972) द्वारा इंपीरियल दिल्ली (Imperial Delhi) के कॉलोनियल-एरा मेंशन (Colonial-Era Mansion) के रूप में डिजाइन किया गया था।

आपको बता दें कि पटौदी पैलेस में बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों (Film Shooting in Pataudi Palace) की शूटिंग भी हुई है। वीर-ज़ारा से लेकर मंगल पांडे और रंग दे बसंती जैसी हिट फिल्में इसी महल में शूट की गई थी। नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज तांडव (Netflix Web Series Tandav) की शूटिंग भी पटौदी पैलेस में ही हुई है।

फिरोज़ शाह पैलेस कॉम्प्लेक्स (Firoz Shah Palace Complex)

हरियाणा के हिसार स्थित पुरातात्विक परिसर फिरोज़ शाह पैलेस कंपलेक्स (Firoz Shah Palace Complex) को दिल्ली के सल्तनत के सुल्तान फिरोज़ शाह तुगलक ने 14वीं शताब्दी में बनवाया था। लेकिन 1398 में इसे ध्वस्त कर दिया गया था। फिलहाल इसका रखरखाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) द्वारा किया जाता है।

इसके आर्किटेक्चर की बात करें तो महल परिसर में एक लत की मस्जिद (Lat ki Masjid) है और इसे करीब 20 फीट ऊंचे सेंडस्टोन के खंभे से बनाया गया है। यहां पर आपको एक अंडरग्राउंड अपार्टमेंट (Underground Apartment) और एक दीवान-ए-आम (Deewan-e-aam) भी देखने को मिलेगा। यहां पर गुजरी महल (Gujri Mahal) के नाम से एक पैलेस भी है। इसे फिरोज शाह ने अपनी पत्नी गुजरी के लिए बनवाया था। इसके साथ ही आपको यहां भारतीय और इस्लाम दोनों का आर्ट वर्क देखने को मिलेगा।

इस महल में कुल 5 दरवाजे बनाए गए हैं जो हैं, शाही दरवाजा (Shahi Darwaja), तलाकी गेट (Talaqi Gate), नागोरी गेट (Nagaouri Gate), मोरी गेट (Mori Gate) और दिल्ली गेट (Delhi Gate)।

शीश महल (Sheesh Mahal)

वैसे तो गुरुग्राम का फरुखा नगर महज एक छोटा सा कस्बा है। लेकिन अगर इसी का इतिहास टटोले तो यह बहुत ही खास है। इसकी स्थापना का श्रेय मुगल शासक फौजदार खान को जाता है। हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है यहां का शीश महल। सन् 1711 में शहर के बीचो बीच इस महल का निर्माण किया गया था।

इस महल में एक खुफिया सुरंग भी है जिसे फारुख सियार ने अपनी रानी के लिए बनवाया था और यह सुरंग कुछ दूर जाकर एक बावड़ी में खुलती है, जहां रानी रोज स्नान करने जाती थी। यह महल शीशों से तो नहीं बना लेकिन फिर भी इसका नाम शीश महल है क्योंकि इस शहर में शीशे का काम बहुत ही ज्यादा होता था।

जल महल (Jal Mahal)

अब तक आपने राजस्थान के जल महल के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको हरियाणा के जल महल के बारे में बताएंगे। आज यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुका है। जल महल का निर्माण 1591 ईस्वी में मुगल साम्राज्य के कुलीन वर्ग के सदस्य और नारनौल के गवर्नर शाह कुली खान ने करवाया था।

इसे देखने दूर दूर से लोग आते है और अगर विदेशी पर्यटक यहां आते हैं तो वे इसे देखे बिना नहीं जाते। इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यह महल भारतीय और पर्शियन शैली के मिश्रण को प्रदर्शित करती है।

इसकी दीवारों और छत पर अलग अलग तरह के डिजाइन, चित्र और आकृतियां बनीं हुई है। यह ऐतिहासिक धरोहर अब हरियाणा सरकार की निगरानी में है। इस महल को सरकार की कोशिशों से फिर से जल महल बनाया गया। महल को अन्य मुगल महलों और मंडपों की शैली में सजाया गया था। यह संरचना कला और नक्काशी से सुशोभित था और इसमें शिलालेख भी शामिल थे।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...