Homeख़ासअब हरियाणा में मिलेगा नैनीताल-शिमला जैसे मौसम का मज़ा, वीकेंड के लिए...

अब हरियाणा में मिलेगा नैनीताल-शिमला जैसे मौसम का मज़ा, वीकेंड के लिए है सबसे बेहतरीन जगह

Published on

वीकेंड के समय या जब भी छुट्टी मिलती है तो हरियाणा और दिल्ली वासियों के मन में एक ख्याल जरूर आता होगा कि इस वीकेंड कहां घूमने जाएं? हर किसी के मन में यह दुविधा रहती ही है। ऐसे में लोगों के मन में हिमाचल, जम्मू कश्मीर या उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों का ख्याल ही सबसे पहले आता है। जहां आप वादियों का मजा ले सकते हैं। लेकिन अब आप हरियाणा में भी इन वादियों का आनंद उठा सकते हैं। दिल्ली से महज 2 या 3 घंटे की दूरी पर आप प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।

यह सुनकर आपको शायद यकीन न हो लेकिन यही सच है। अब लोग हरियाणा के पंचकूला से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स पर हिमाचल और उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक नजारों का मज़ा ले सकते हैं।

पहले बहुत कम लोग ही मोरनी हिल्स के बारे में जानते थे। ज्यादातर लोगों को तो पता भी नहीं था कि हरियाणा में भी कोई हिल स्टेशन है। हरियाणा सरकार भी लगातार इस पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए ट्रैकिंग पॉइंट्स और रिजॉर्ट्स बनवाए गए हैं ताकि यहां आने वाले पर्यटक आराम से प्रकृति का आनंद लें।

मोरनी हिल्स पर घूमने की जगहें

  1. टिक्कर ताल (Tikkar Taal)
  2. बड़ा टिक्कर (big ticker)
  3. छोटा टिक्कर (small ticker)
  4. मोरनी हिल फोर्ट और म्यूजियम (Morni Hill Fort and Museum)
  5. मनसा देवी का मंदिर (Mansa Devi Temple)
  6. एडवेंचर पार्क (adventure park)
  7. ठाकुर द्वार मंदिर (Thakur Dwar Temple)
  8. बेरवाला बर्ड सफारी (Berwala Bird Safari)
  9. हर्बल फॉरेस्ट (herbal forest)

सबसे खास है यहां का एडवेंचर पार्क

17वीं सदी का यह मोरनी किला पहाड़ी के ऊपर स्थित है. यहां से प्राकृतिक की खूबसूरती साफ देखी जा सकती है। ट्रेकिंग के जरिए किले तक पहुंचा जाता है और बीच में शिव मंदिर के दर्शन भी किए जा सकते हैं। मोरनी में घूमने के लिए यह एडवेंचर पार्क (Adventure Park In Morni Hills) सबसे अच्छी जगहें में से एक है।

यहां जिप-लाइनिंग, क्लाइम्बिंग नेट और बर्मा ब्रिज जैसे एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। बता दें कि टिक्कर ताल पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां काफी शांति का अनुभव होता है। यहां नाडा साहिब नामक एक गुरुद्वारा भी है। आसपास के सिक्खों के लिए यह स्थान काफी प्रिय है क्योकि दसवें सिक्ख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने आनंदपुर की ओर जाने से पहले कुछ समय इस स्थान पर विश्राम किया था।

टिक्कर ताल से वापिस आते समय यहां दसवीं शताब्दी का एक प्राचीन ठाकुर द्वार मंदिर भी है जो भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।

इसके अलावा ट्रैकिंग का शौक रखने वालो के लिए मोरनी हिल्स की करोह पीक (Karoh Peak of Morni Hills for Tracking) सबसे बेहतर है। यह पीक हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित मोरनी हिल्स का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

बता दें कि करोह पीक की ऊंचाई 4,813 फीट है। पीक पर जाने के लिए पर्यटक ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। मोरनी की पहाड़ियों के जंगलों मेें नीलगाय, सांभर, भौंकने वाले हिरण, तेंदुए और पक्षियों की अनगिनत प्रजातियां हैं।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...