आज की महिलाएं आत्मनिर्भर (women self reliant) बन अपना नाम रोशन कर रही हैं। बिना किसी सहारे के आज वह खुद के पांव पर खड़ी हो रही हैं। हरियाणा की महिलाएं भी धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ा रही हैं। प्रदेश की बेटी राजकुमारी (Rajkumari From Haryana) ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जैसा कि सबको पता ही है हरियाणा (Variety of milk products) में दूध, दही, घी का अपना अलग ही महत्व है।
हरियाणा के हर गांव में, हर घर में लोग दुधारू पशुओं (dairy animals) को पालते हैं लेकिन इसे व्यवसाय बनाने में सभी को मुश्किल लग रही थी और इस बेटी ने इस मुश्किल राह को अब आसान कर दिया।

आज गांव की 500 से ज्यादा महिलाएं राजकुमारी के साथ-साथ खुद भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं दूध से अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार करती हैं और उन्हें देश के विभिन्न शहरों में बेचती हैं। इससे इनकी अच्छी खासी कमाई भी हो रही है।
पशुपालन को बनाया रोजगार का जरिया

बता दें कि राजकुमारी ने ग्रेजुएशन की हुई है। इसके साथ ही वह अपने पति के साथ मिलकर खेती-बाड़ी में हाथ भी बटाया करती थीं। वहीं इसके बाद ही उन्होंने पशुपालन को रोजगार बनाने का फैसला किया। दूध बेचकर पैसे कमाए और उसके बाद दूध से भी उत्पाद बनाने शुरू कर दिए। दूध से बनाया शुद्ध घी (pure ghee) भी ग्राहकों को काफी पसंद आया।
राजकुमारी के साथ बदली 500 महिलाओं की जिंदगी

घी की शुद्धता के कारण लोगों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ने लगी। इससे अब गाँव वालों को भी फायदा हो रहा है। आज 500 से ज्यादा महिलाएं भी राजकुमारी के साथ जुड़ चुकी हैं। इस काम से उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है।
विदेशों में है खूब डिमांड

बता दें कि केवल देश ही नहीं विदेशों में भी राजकुमारी के बनाए प्रोडक्टस की डिमांड हैं। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में इन उत्पादों को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई अलग-अलग देशों में यह उत्पाद सप्लाई किए जा रहे हैं।