सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिले के मानेसर में सुरक्षा से जुड़े सैन्य अभ्यास का आयोजन करवाया जाएगा।
अबकी बार भारत में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अंतर्गत आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। बता दे समय- समय पर अलग- अलग देशों में सैन्य अभ्यास किया जाता है। भारत पाकिस्तान और चीन के बीच समय-समय पर सीमा विवाद को लेकर खबरें आती रहती है, इसी बीच एक बड़ी खबर यह भी आ रही है कि जल्द ही भारत, पाकिस्तान और चीन एक साथ सैन्य अभ्यास में शामिल हो सकते है. यह सैन्य अभ्यास हरियाणा के Gurugram जिले के मानेसर में करवाया जाएगा।

एक साथ नज़र आएंगे भारत और पाकिस्तान सैन्य अभ्यास में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिले के मानेसर में सुरक्षा से जुड़े सैन्य अभ्यास का आयोजन करवाया जाएगा। इस अभ्यास के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार October महीने में इस सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जा सकता है । हैरान करने वाली बात यह है कि जहां भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद देखने को मिलता है, वहीं अब ये दोनों देश एक साथ सैन्य अभ्यास करते हुए नजर आएंगे।

निम्न देश लेंगे सैन्य अभ्यास में हिस्सा
हरियाणा के मानेसर में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सैन्य अभ्यास में पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, ईरान, उज़्बेकिस्तान आदि देशो की सेना हिस्सा लेंगी। इनमे से भारत की चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद को लेकर झड़प होती रहती हैं। वहीं अब पाकिस्तान और चीन सैन्य अभ्यास के लिए भारत आएंगे।

वोस्तोक 2022 में भारत- चीन एक साथ आएंगे नजर
वहीं दूसरी तरफ जल्द ही वोस्तोक 2022 के लिए चीन और भारत दोनों देश रूस भी जा सकते हैं। बता दे कि भारत 75 सदस्यीय दल के साथ इसमें हिस्सा लेगा, और चीन ने भी इस अभ्यास में भाग लेने की घोषणा कर दी है। 30 August से लेकर 5 September के बीच वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जाएगा