देश में गर्मी बढ़ती जा रही है और अब बच्चों की छुट्टियां भी नजदीक हैं. ऐसे में लोग ठंडी जगहों पर जाने का मन बना रहे हैं, दिल्ली NCR और हरियाणा के ऐसे ज्यादातर लोग उत्तराखंड या हिमाचल जाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप दिल्ली से देहरादून का ट्रिप भी बना सकते हैं।

जिसमें आप प्लेन से भी काफी सस्ते में सफर कर सकते हैं और उत्तराखंड की खास जगहों पर घूम भी सकते हैं। आइए जानते हैं देहरादून की फ्लाइट टिकट और खूबसूरत जगहों के बारे में।
आपको बता दें कि यह गुफा भी देहरादून की खास जगहों में से एक है, जिसे गुच्छू पानी के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि अंग्रेजों के जमाने में लुटेरे चोरी का सामान इसी गुफा में रखते थे।
छिपाने के लिए प्रयुक्त गुफा में एक प्राकृतिक जलप्रपात भी बना है। इस जगह पर जाकर अच्छे मौसम का मजा भी लिया जा सकता है।
टपकेश्वर मंदिर
यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और देहरादून के खास स्थानों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में ही गुरु द्रोणाचार्य निवास करते थे।

मालसी डियर पार्क
यह पार्क देहरादून के खास स्थानों की सूची में भी शामिल है। इस पार्क में हिरण, बाघ, नीलगाय और मोर जैसे कई पशु पक्षी देखे जा सकते हैं। वहीं इस जगह पर कई तरह की वनस्पतियां भी देखने को मिलती हैं। यह जगह बच्चों के लिए भी काफी अच्छी हो सकती है।

इसलिए इस स्थान को द्रोण गुफा के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर नंदी नदी के किनारे एक गुफा में है और खास बात यह है कि कहा जाता है कि शिवलिंग पर जल अपने आप गिर जाता है। इस जगह को भी यात्रा में शामिल किया जा सकता है।
हर की दून
आपको बता दें कि यह जगह भी बेहद खूबसूरत है। प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए भी यह जगह बेहद खास हो सकती है। यह जगह 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
इस जगह पर कई तरह के एडवेंचर का मजा भी लिया जा सकता है। इसके अलावा देहरादून में कई खास जगहें हैं जहां लोग एन्जॉय कर सकते हैं।