लड़कियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सरकार योजनाएं लाती रहती है। ताकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जा सके। अब बात करें हरियाणा सरकार की तो आपको बता दें कि उनकी तरफ से इस दिशा में नई शुरुआत करते हुए एक योजना शूरू की है। इसका नाम मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

खट्टर सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना से गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद दी जायेगी। अगर आप इसका लाभ उठाना चाहती हैं तो जरूर उठा सकते हैं।

मुख्य मंत्री विवाह शगुन योजना
इस योजना को हरियाणा कन्यादान योजना के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल हरियाणा सरकार ने गरीब लड़कियों के लिए एक ऐसी योजना तैयार की है जिसमें गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता की जा सकती है। इस योजना से विधवा महिला की बेटीयों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही साथ जो लड़कियां अनाथालय में रहती हैं उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से विवाह में भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का लाभ दिव्यांग बालिकाएं भी उठा सकती हैं।

इस योजना के अंतर्गत लड़कियों के विवाह पर सरकार 51 हजार की मदद देगी ताकि उनकी सवार सके। इन आसान सी स्टेप्स को फॉलो करके आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई
–इसके लिए सबसे पहले आप हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको इसकी जानकारी मिलेगी।
–फिर आपको वहां यूजर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
–अब इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा इसमें आपको सारी जानकारी भरनी है।
–फिर वेबसाइट पर दिए गए सारे डॉक्यूमेंट्स को अप्लोड करना होगा।
–अब आपको यहां एक वैलिड आईडी मिल जाएगी। जिससे आप कभी भी अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।
–कुछ समय बाद सरकार आपके बैंक अकाउंट में इस योजना तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर देती है।