Homeख़ासनेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं हरियाणा के...

नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं हरियाणा के ये खूबसूरत हिल्स

Published on

अक्सर बगल में मौजूद खूबसूरत पहाड़ और एडवेंचर पहाड़ को छोड़कर हम और आप किसी दूर जगह जाने का प्लान बनाते रहते हैं। लेकिन जब पास वाले हिल्स की खूबसूरती के बारे में किसी अन्य से जानकारी मिलती है तो फिर ये सोचने लगते हैं कि दूर किसी पहाड़ों के बीच घूमने से अच्छा था पास वाले हिल्स पर ही मौज-मस्ती कर लेते

अगर आप भी गर्मी के मौसम में किसी ठंडी जगह और अद्भुत पहाड़ों के बीच घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको हरियाणा में मौजूद कुछ बेहतरीन हिल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। आइए जानते हैं इन हिल्स के बारे में।

सोहना हिल्स (Sohna Hills

राजधानी यानि दिल्ली से लगभग 64 किमी दूर सोहना हिल्स हरियाणा की एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यह स्थान हरियाणा के लिए ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से भी प्रमुख है। आपको बता दें कि यहां हर वीकेंड से घूमने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। घने जंगलों के बीच घूमने के साथ-साथ यहां मौजूद दमदमा झील, सोहना झील या झरना सोहना का पहाड़ी किला आदि जगह भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि सोहना हिल्स व्यू पॉइंट के लिए फेमस है।

मोरनी हिल्स (Morni hills)

हरियाणा का एक बेहद ही खूबसूरत पहाड़ी स्टेशन है। तक़रीबन बारह सौ मीटर की उंचाई पर मौजूद यह हिल्स नेचर लवर्स के लिए बेहद खास है। यह हिल्स कई आश्चर्यजनक दृश्यों के लिए जाना जाता है। (best places to visit in morni hills) खूबसूरत पहाड़ों के बीच में मौजूद टिक्कर ताल, एडवेंचर पार्क और मोरनी किला घूमने के साथ-साथ यहां आप बोटिंग, ट्रैकिंग और रॉक-क्लाइम्बिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं

तोशाम हिल्स (Tosham Hills)

हरियाणा में मौजूद तोशाम हिल्स भी सैलानियों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तोशाम हिल्स हरियाणा में धर्म नगरी के रूप में भी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यहां 8वीं शताब्दी की मूर्तियां मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप हरियाणा में किसी खूबसूरत हिल्स और धार्मिक नगरी घूमना चाहते हैं तो फिर आपको तोशाम हिल्स ज़रूर जाना चाहिए।

पवेरा हिल्स (Pawera Hills

सोहना हिल्स, मोरनी हिल्स और तोशाम हिल्स घूमने के अलावा आप पवेरा हिल्स भी घूमने के लिए जा सकते हैं। महेंद्रगढ़ में मौजूद पवेरा हिल्स ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगलों के लिए फेमस है। यह पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां मानसून में घूमने के लिए सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...