Homeख़ासतीरंदाजी में भी हरियाणा बना चैंपियन, हॉकी के सेमीफाइनल मे पहुंची लड़कियां,...

तीरंदाजी में भी हरियाणा बना चैंपियन, हॉकी के सेमीफाइनल मे पहुंची लड़कियां, जानें अब तक कितने मेडल मिले

Published on

गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर राज्य के नाम नई-नई उपलब्धियां जोड़ रहे हैं। तीरंदाजी टीम ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता है। टीम ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इससे पहले भी हरियाणा नेट बॉल खेल में ओवरऑल चैंपियन बन चुका है। तीरंदाजी में लड़िकयों के रिकर्व एकल मुकाबलों में संगीता मलिक ने स्वर्ण, टीम वर्ग में संगीता मलिक, प्रीति, भजन कौर और अवनि मलिक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा, मिक्सड टीम में भजन कौर और आकाश मलिक ने स्वर्ण पदक जीता है।


लड़कों के रिकर्व वर्ग में अभिजीत मलिक, आकाश मलिक, बसंत और सागर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कंपाउंड राउंड में ऋषभ यादव ने स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा का मान बढ़ाया है। तीरंदाजी टीम की इस उपलब्धि पर कोच मनजीत मलिक, नीरज वशिष्ठ, ज्योति मलिक और टीम मैनेजर मुनीत बेरवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। नेशनल गेम्स में लड़कों के साथ – साथ लड़कियों का पदक जीतना यह दिखाता है कि आज हरियाणा में लड़कियों का सम्मान बढ़ा है। सरकार की बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ पहल की बदौलत लड़कियां भी अब हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।

हॉकी लड़कियों की टीम सेमीफाइनल में पहुंची



हॉकी के पूल मैचों में लड़कियों की टीम ने लगातार जीत दर्ज कर अब सेमी -फाइनल में जगह बना ली है। 9 अक्तूबर को सेमी – फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उम्मीद है कि वे अपने विजय रथ को कायम रखते हुए फाइनल मुकाबला भी जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा करेगी।



हरियाणा के खाते में 29 स्वर्ण सहित कुल 72 पदक


राज्य के खिलाड़ियों का नेशनल गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। 7 अक्तूबर शाम साढे़ 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 29 स्वर्ण पदक, 23 रजत और 20 कांस्य पदक हैं।अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक्युएटिक्स में 1 रजत और 1 कांस्य पदक, तीरंदाजी में 5 स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 कांस्य पदक, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक, टेबल टेनिस में 1 रजत पदक, टेनिस में 1 कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

More like this

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों...