Homeख़ासहरियाणा सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, अब कारोबार शुरू करने के...

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, अब कारोबार शुरू करने के लिए मिलेंगे 3 लाख रूपये

Published on

हरियाणा की महिलाएं आज किसी से पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं ने आज न सिर्फ हरियाणा का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। हालांकि कुछ महिलाएं आर्थिक दिक्कतों के कारण अपने लक्ष्य को पूरे नहीं कर पाती हैं। लेकिन अब हरियाणा की महिलाओं के सपने अधूरे नहीं रहेंगे।

हाल ही में हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ खास घोषणाओं को किया है जिससे महिलाओं को काफी लाभ मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि अब हरियाणा में कारोबार शुरू करने की इच्छुक महिलाओं की मदद हरियाणा सरकार द्वारा की जाने वाली है। इसके लिए उन्हें कर्ज भी दिया जाएगा। आइए जानते हैं

हरियाणा सरकार ने पेश किया बजट



हाल ही में हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया है। ये बजट 1.77 लाख करोड़ रूपये का पेश किया गया है। 2021-22 में बजट 1.53 लाख करोड़ का पेश किया गया था जो इस बार बढ़ा दिया गया है। हरियाणा के सीएम ने बजट पेश करते हुए प्रदेश की महिलाओं के लिए भी कई घोषणाओं को किया है। सीएम ने इस दौरान सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषण की है। ये पुरस्कार महिलाओं को उनके राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योगदान के लिए दिया जाने वाला है। इसके अलावा भी कई घोषणाओं को किया गया है।



महिलाओं को उद्यमी बनाने में सरकार करेगी मदद



इस दौरान सीएम ने महिलाओं को सफल उद्यमी बनाने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना को शुरू किया है। इस योजना के अनुसार महिलाओं को कारोबार शुरू करने में मदद की जाएगी। जानकारी के अनुसार जिन भी परिवारों की वार्षिक आय 5 लाख से कम है उन परिवारों की महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए 3 लाख का कर्ज दिया जाने वाला है। इससे महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...