अभी हाल ही में 25 नवंबर को पूरे हरियाणा में पंचायत चुनाव हुए हैं। इस बार युवाओं ने चुनावो में बढ़ चढ़ के भाग लिया है, क्योंकि पिछले 2 सालों से महामारी की वजह से चुनाव नहीं हो पा रहे थे।इस वजह से लोगो में अबकी बार चुनावो लेकर काफ़ी जोश था।

इन चुनावों में बहुत सी जगह पुराने लोगो ने ही कमान संभाले रखी तो कहीं नए उम्मीदवारों ने कामन संभाली। एक ऐसा ही गांव है हरियाणा के फतेहाबाद में यहां पर टिब्बी गांव के सरपंच की बागडोर एक नई नवेली दुल्हन ने संभाली है।
यह नई नवेली दुल्हन सरपंच पूजा सहारन है, जिन्होंने आते ही चुनाव जीतकर गांव की कमान अपने हाथो में ले ली। इस नई नवेली दुल्हन के सामने विपक्षी प्रत्याशी हार गया।
जानकारी के लिए बता दें कि पूजा सहारन की 11 नवंबर को गांव टिब्बी में जगदीश सहारन के बेटे सुनील के साथ शादी हुई थी। वैसे पूजा सहारन गांव झलनिया के निवासी किशोरी लाल गोदारा की बेटी है।

जिस दिन उनकी शादी हुई, उसी दिन ही उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरा था। क्योंकि 11 नवंबर
नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि थी।बता दें कि पूजा सहारन 12वी कक्षा पास है। उनके साथ ही गांव की दूसरी
महिलाओ ने भी सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र भरे थे।
उनके साथ 7 दूसरी महिला भी चुनाव के लिए मैदान में उतरी थी।
जिनमें से प्रत्याशी अंजुबाला उनकी टक्कर में थी,लेकिन पूजा सहारन ने उन्हें 31 वोटों से हराकर जीत हासिल की।उनके नई नवेली दुल्हन के महेंदी वाले हाथों ने ही अपने कंधो पर गांव की जिम्मेदारी उठा ली।सरपंच पद की कमान संभालने के बाद उन्होंने गांव के लोगों को आश्वासन दिया की वह गांव का बेहतर विकास करेंगी।