हर साल की तरह इस साल भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में गीता जयंती महोत्सव का अयोजन हुआ है। इस अवसर पर हरियाणा के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आई। मंगलवार को उन्होंने अंतरराष्टीय गीता जयंती महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की। बता दें कि वह चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में रूकी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/11/qnky6dk5pvcagdyk_1658387025.jpeg?resize=696%2C398&ssl=1)
इस दौरे के दौरान उन्होंने हरियाणा को कई नई सौगात दी।
उन्होंने छह जिलों में रोडवेज की बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत की। इसके अलावा सिरसा जिले के मेडिकल कालेज की शुरुआत शिलान्यास करके करी। इस मेडीकल कॉलेज को 1090 करोड़ रुपए की लागत से बनाएया जाएगा। इस मेडिकल कालेज में 539 बिस्तर होंगे और इसे करीब 22 एकड़ में बनाया जाएगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/11/image_editor_output_image-1153365659-1669747397059.jpeg?resize=287%2C129&ssl=1)
इसके अलावा इस कालेज में 100 एमबीबीएस की सीटें होंगी। इस लिया यहां पर एमबीबीएस छात्र और इंटर्न हास्टल ब्लाक बनेगा। जिसमें रसोई और भोजन, जिम, योग कक्ष, मनोरंजन कक्ष, वाचनालय जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस नर्सिंग कन्या छात्रावास में कुल 250 छात्राओं को डबल शेयरिंग में आवास उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।
जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति यहां पर रात में रुकने के बाद अगले दिन सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। 30 नवंबर यानि की आज उन्होंने प्रातः 6:30 बजे राजभवन में आशा वर्कर्स, महिला पहलवानों, खिलाड़ियों, छात्राओं आदि के साथ संवाद किया।
Written by – TANU