हरियाणा का युवक आज के खेल के मैदान में सभी को पीछे छोड़ रहा,वो खेल चाहें कुस्ती का हो, बॉक्सिंग का हो या फिर भाला फेंकने का हों। हरियाणा के युवक अब सबको पीछे से के नाम रोशन कर रहे हैं।

एक ऐसे ही युवक है हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मायना के अमित पंघाल जिन्हें अभी हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया है। उनके इस अवार्ड ने पूरे जिले में एक खुशी का माहौल बन दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमित पंघाल अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर है, इसीलिए उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
क्योंकि उन्होंने विश्व में अपने पंच के दम पर अलग पहचान बनाई है। अपने अच्छे खेल प्रदर्शन की वजह से वह विश्व में टॉप पर हैं। इसी के साथ आपकों बता दें कि जब उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जब उनके साथ उनके पिता विजेंद्र सिंह, मां ऊषा देवी और उनके रिश्तेदार भी शामिल थे।

जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में अमित पंघाल दुबले पतले थे, इसलिए वह अपने बड़े भाई अजय पंघाल के साथ खेलने जाया करते थे। क्योंकि उनका मानना था कि अगर बॉक्सिंग नहीं भी करेंगे, तो भी मेहनत करके शरीर ठीक रहेगा। लेकिन इसी दौरान उनके कोच ने पता नहीं उनमें क्या देखा और उन्हें अपने साथ गुरुग्राम लेकर चले गए।उन्होंने बॉक्सिंग के लिए अपना घर बार सब कुछ छोड़ दिया।
अपनी जीत के लिए उन्होंने घर की कुर्बानी दी। वैसे आपकों बता दें कि अमित पंघाल को खीर व चूरमा पसंद है। इसलिए वह जब भी घर आते हैं, तो अपना मां के हाथों का खीर व चूरमा खाते हैं।
अब तक जीत चूके है ये मेडल
-2017 में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल।
-2018 में आयोजित एशियन गेम में गोल्ड मेडल
-2018 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में सिल्वर मेडल।
-2019 में आयोजित वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल।
-2019 में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल।
-2021 में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल।
-2022 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल।