जो यात्री ट्रेन से सफर तय करने वाले हैं, उनके लिए ये खबर बड़े ही काम की है। उन्हें आने वाले 24 दिसंबर तक ट्रेन से सफर करने में दिक्कत का सामना हों सकता है। क्योंकि इन दिनों रेलवे प्रशासन दिल्ली मंडल के दिल्ली- रेवाड़ी मार्केट पटेल नगर स्टेशन पर यार्ड मॉडलिंग का काम करा रहा है।

इसी वजह से बहुत सी रेलों की सेवाएं प्रभावित हो गई है, जिससे यात्रियों को आने वाले समय में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें दिल्ली के पटेल नगर स्टेशन पर काम चलने की वज़ह से अलग अलग मार्गों पर चलने वाली 38 ट्रेनें बंद कर दी गई है। ये 38 ट्रेन 5 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक बंद रहेंगी। इसके साथ ही
सात रेलो की सेवाएं भी आंशिक रुप से रद्द रहेंगी

इसके अलावा 21 ट्रेनों के रास्ते भी बदले गए हैं। जिनमें से
10 ट्रेन देरी से चलेंगी और 9 ट्रेनें रेगुलेट रहेगी। बता दें कि रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ – लोहारू मार्ग पर पटेल नगर स्टेशन पर हों रहे काम की वज़ह से असर पड़ेगा। इस मार्ग पर 5 दिसंबर से 21 दिसंबर तक 8 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा 8 दिसंबर से 17 दिसंबर तक 4 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेगी।इतना ही नहीं 2 ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया।
ट्रेन रद्द रहने की तारीख
04351 दिल्ली से हिसार 16 से 21 दिसंबर
04352 हिसार से दिल्ली 17 से 21 दिसंबर
14811 दिल्ली सराय रोहिल्ला सीकर 21 दिसंबर
14812 सीकर दिल्ली सराय रोहिल्ला 21 दिसंबर
14021 दिल्ली जयपुर सैनिक एक्सप्रेस 5 से 21 दिसंबर तक
14022 जयपुर दिल्ली सैनिक एक्सप्रेस 5 से 21 दिसंबर तक
22471 बीकानेर से दिल्ली 17 से 21 दिसंबर
22472 दिल्ली से बीकानेर 17 से 21 दिसंबर
आंशिक रुप से रद्द रहने वाली ट्रेनें
14727 गंगानगर से तिलक ब्रिज 8 से 20 दिसंबर
14728 तिलक ब्रिज से गंगानगर 9 से 21 दिसंबर
12457 बीकानेर दिल्ली 17 से 21 दिसंबर
12458 दिल्ली बीकानेर 17 से 21 दिसंबर
इसी के साथ आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 12371 हावड़ा- बीकानेर एक्सप्रेस जो पहले दिल्ली से होकर रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ होते हुए रवाना होती थी, अब वह दिल्ली से रोहतक भिवानी होकर रेवाड़ी पहुंचेगी।
वही ट्रेन संख्या 04352 हिसार- दिल्ली एक्सप्रेस 5 या 6 दिसंबर को हिसार स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से चलेगी।