हम कभी भी किसी जॉब इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो सबसे पहले हमसे हमारा वर्क एक्सपीरियंस पूछा जाता है और हमारी लास्ट सैलरी पूछी जाती है। इसी के लिए हमेशा अपने साथ सैलरी स्लिप (Salary Slip) लेकर जाते हैं। हालांकि कई बार तो लोग ऐसा करते हैं कि ज्यादा सैलरी पाने के चक्कर में लास्ट सैलरी स्लिप में गड़बड़ी करवा कर अपनी सैलरी बढ़वा लेते हैं। ऐसा करने में कई बार एचआर या फिर एडिटर की मदद लगती है। आम भाषा में कहे तो फेक सैलरी स्लिप (Fake Salary Slip) बनवा लेते है।
लेकिन कई बार कंपनी फेक सैलरी को स्लिप को पकड़ लेती है। लेकिन कहते हैं ना चोर चोरी पकड़े जाने पर चोरी नहीं छोड़ता बल्कि चोरी करने का तरीका ही बदल देता है। इसलिए फेक सैलरी स्लिप को रियल सैलरी स्लिप में प्राकृतिक तरीके से बदल रही है एक वेबसाइट। ये वेबसाइट कम समय में फेक सैलरी स्लिप बनाकर दे रही है, जिससे लोगो को बहुत फायदा पहुंच रहा है।
इस वेबसाइट पर बनती है फेक सैलरी स्लिप

इस फेक सैलरी स्लिप बनाने वाली वेबसाइट का नाम असनिफय (Asanify) है। इस वेबसाइट पर जाकर मामूली डिटेल्स और बेहद ही आसान प्रक्रिया के साथ कोई भी फेक सैलरी स्लिप को बड़ी ही आसानी से बना सकता है। बस आसान से प्रोसीजर को फॉलो कर के बेरोजगार भी यहां फेक सैलरी स्लिप निकलवा रहे है और बिना किसी झंझट के ज्यादा सैलरी वाली जॉब कर रहे है।
कैसे बनाए फेक सैलरी स्लिप

Asanify पर फेक सैलरी स्लिप बनाना बेहद आसान है। सबसे Asanify को वेबसाइट खोले और अपनी ईमेल आईडी से लॉगिन करे जिसके बाद फेक सैलरी स्लिप स्लिप बनाने के लिए आपको कुछ कॉलम जैसे नाम, कंपनी का नाम, कितनी सैलरी चाहते है जैसे कुछ जानकारियों को भरते जाना है और अंत में अपना फॉर्म सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड कर सकते है। और बस बड़ी आसानी से आपकी फेक सैलरी स्लिप बनकर तैयार हो जाती है जिसका प्रयोग आप कर सकते है।