Homeरंग ढंगकलाइस बार गणतंत्र दिवस के समारोह में ख़ास तरीके से दिखेंगी हरियाणा...

इस बार गणतंत्र दिवस के समारोह में ख़ास तरीके से दिखेंगी हरियाणा की झलक,देखने को मिलेगा ये सब

Published on

इस बार गणतंत्र दिवस का समारोह ख़ास होने वाला है, क्योंकि इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की थीम पर हरियाणा की भगवान श्री कृष्ण की विराट स्वरूप की झांकी को दिखाया जाएगा।

बता दें कि लगातार दूसरी बार रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के समारोह के लिए हरियाणा की झांकी का चयन किया है। इस से पहले खेलों में राज्य की उपलब्धियों को देखते हुए ‘खेलों में नंबर वन हरियाणा’ की थीम पर झांकी का चयन हुआ था।लेकिन इस बार संस्कृति और सभ्यता की एक पहचान बनाते कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की थीम पर हरियाणा की भगवान श्री कृष्ण की विराट स्वरूप की झांकी को दिखाया जाएगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने बताया कि,” पवित्र नदी सरस्वती के तट पर, वेदों और पुराणों की रचना और संकलन किया गया था। लगभग 5,159 साल पहले महाभारत युद्ध के पहले दिन, श्रीमद्भगवद् गीता का शाश्वत संदेश भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में अर्जुन को दिया था, जभी से कुरुक्षेत्र की पहचान गीता के जन्मस्थान के रूप में की गई है।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,”सेल 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र का दौरा किया था, तब उन्होंने कहा था कि कुरुक्षेत्र को गीता के स्थान के रूप में मान्यता देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।इसी सोच को मूर्त रूप देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में गीता की जन्मभूमि को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है और इस श्रंखला के तहत देश-विदेश में ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का भी आयोजन किया जा चुका है।”

बता दें कि हरियाणा की ये झांकी गणतंत्र दिवस की इस परेड में पूरी दुनिया को श्रीमद् भगवद गीता का एक अमर संदेश देगी। इस झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में सेवा करते और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया जाएगा।इस झांकी में विराट स्वरूप में भगवान विष्णु के नौ सिर है, जिसमें अग्नि, नरसिंह, गणेश, शिव, विष्णु, ब्रह्मा, अश्विनी कुमार, हनुमान और परशुराम हैं, जो बाएं से दाएं क्रम में हैं।

Anila Bansal
Anila Bansal
I am the captain of this ship. From a serene sunset in Aravali to a loud noisy road in mega markets, I've seen it all. If someone asks me about Haryana I say "it's more than a city". I have a vision for my city "my Haryana" and I want people to cherish what Haryana got. From a sprouting talent to a voice unheard I believe in giving opportunities and that I believe makes a leader of par excellence.

Latest articles

हरियाणा से निकले आईपीएस डॉ. एलआर बिश्नोई ने पैराजंप में बनाया नया रिकॉर्ड, मेघालय में है DCP

हमने कई ऐसी खबरें सुने होंगे जिसमें कोई व्यक्ति अपने प्रोफेशन के साथ-साथ अपने शौक को भी जिंदा रखता है। ऐसे ही एक आईपीएस...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने कर दिखाया कमाल, निशानेबाजी विश्व कप में भारत को दिलाया दूसरा स्थान

आज के समय में हरियाणा की बेटियां हर जगह नाम रोशन कर रही हैं।जहां भी यह जा रही हैं वहां अपनी छाप छोड़ कर...

जानिए हरियाणा के सबसे बड़े जिले के बारे में, महाभारत काल में भी है इसका जिक्र

हरियाणा का इतिहास बहुत ही ज्यादा शानदार रहा है और लोगों को इसके इतिहास के बारे में जानने का काफी शौक भी रहता है।...

हिसार एयरपोर्ट को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया बड़ा खुलासा, जाने क्या

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हरियाणा सरकार हम सभी की यात्रा को सुगम और सरल करने के लिए हर संभव प्रयास करती...

हरियाणा की छोरी ने कर दिखाया कमाल, गोल्ड पंच लगाकर जीती विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप

आज के समय में बेटियां किसी से भी पीछे नहीं है। हर वर्ग में...

हरियाणा की छोरी ने किया अपनी मां का सपना पूरा, पिता है हरियाणा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर

आज के समय में बेटियां किसी से पीछे नहीं है। आज मैं आपको हरियाणा...

30 मार्च को एक बार फिर से बदलेगा मौसम, हरियाणा सहित इन राज्यों को दी मौसम विभाग ने चेतावनी

अभी पिछले दिनों में हरियाणा प्रदेश में बेमौसम बरसात हुई है। जिसकी वजह से...

More like this

हरियाणा से निकले आईपीएस डॉ. एलआर बिश्नोई ने पैराजंप में बनाया नया रिकॉर्ड, मेघालय में है DCP

हमने कई ऐसी खबरें सुने होंगे जिसमें कोई व्यक्ति अपने प्रोफेशन के साथ-साथ अपने...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने कर दिखाया कमाल, निशानेबाजी विश्व कप में भारत को दिलाया दूसरा स्थान

आज के समय में हरियाणा की बेटियां हर जगह नाम रोशन कर रही हैं।जहां...