कल 26 जनवरी यानि की गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिव्या नोखवाल दिल्ली में कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय की झांकी का नेतृत्व करेगी। दिव्या नोखवाल हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वालीं हैं। इस काम के लिए उनका चयन रक्षा मंत्रालय की ओर से किया गया है।

दिव्या टोहाना CIA के इंचार्ज हरफूल सिंह नोखवाल की बेटी हैं। रक्षा मंत्रालय की जिस झांकी का नेतृत्व दिव्या करेंगी उसे DRDO द्वारा तैयार किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि दिव्या एक मनोविज्ञान विशेषज्ञ हैं। वह वर्तमान में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मनोवैज्ञानिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
वैसे हर बार की तरह इस बार भी कर्तव्य पथ की परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। इन झाकियों में देश की अलग अलग सैन्य शक्तियों का प्रदर्शन होता है। इन्हीं में से एक रक्षा मंत्रालय भी है। जानकारी के मुताबिक़ रक्षा मंत्रालय इस साल अपनी सैन्य शक्तियों में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेगा, जो भविष्य में भारत के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

बता दें कि इस बार रक्षा मंत्रालय की झांकी की थीम भी इसी पर आधारित हैं, इस झांकी में दिव्या रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आएंगी। दिव्या इस से पहले
कॉलेज व यूनिवर्सिटी स्तर पर NCC और NSS की लीडर रह चुकी हैं। उन्होंने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में NSS जॉइन की थीं, जिसमें उन्होंने एक लीडर की भूमिका पर कार्य किया।
वैसे इस झांकी के लिए दिव्या पिछले 20 दिनों से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही है। दिव्या ने रक्षा मंत्रालय की इस झांकी में चयनित होकर न सिर्फ़ अपनें माता पिता का बल्कि अपने प्रदेश का भी नाम रोशन किया है।