सोशल मीडिया पर इन दिनों अथिया शेट्टी की शादी के चर्चे हो रहे है। अथिया की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दे अथिया शेट्टी की लव मैरिज हुई है क्रिकेटर केएल राहुल के साथ। लेकिन बेटी की लव स्टोरी के साथ अब पापा की लव स्टोरी भी चर्चे में आ गई है। जी हां हम बात कर रहे है सुनील शेट्टी की। सुनील शेट्टी ने भी 31 साल पहले एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी, लेकिन इनकी लव स्टोरी काफी मनतों से पूरी हुई है जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे…
मुस्लिम लड़की के प्यार में पागल हो गए थे सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी अपने जमाने के काफी पालुलर स्टार रहे है। इन्होंने 110 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पहले इन्होंने साउथ की मूवीज में काम किया फिर बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करने लगे और सफलता के शिखर पर पहुंच गए। लेकिन इनकी निजी लाइफ किसी से छुपी नहीं है। सुनील शेट्टी हिंदू होने के बावजूद एक मुस्लिम लड़की के प्यार ने पड़ गए और 9 साल के लंबे इंतजार के बाद इन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली।
सुनील शेट्टी की लव स्टोरी

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा “जब मैने माना को पहली बार देखा, तो मुझे पहली नजर में माना काफी पसंद आई। जिसके बाद उनसे दोस्ती करने के लिए मैने उनकी बहन से दोस्ती की ओर बहन के बहाने माना से मुलाकात की।हमारी लव स्टोरी तो शुरू हुई पर प्यार को मुक्कमल होने में काफ़ी वक़्त लगा था।
9 साल बाद हुई दोनो की शादी

दरअसल माना के पिताजी गुजराती मुस्लिम थे और मां पंजाबी थी और वह खुद साउथ से तालुक रखते थे। दोनो का धर्म बिलकुल ही विपरीत था दोनो की लाइफस्टाइल एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग था और सबसे बड़ी अर्चन दोनो परिवारों को खुशी खुशी शादी के लिए राजी करना था। ये सब सुनील शेट्टी के लिए काफी कठिन था। लेकिन दोनो की लव स्टोरी के 9 साल बाद आखिरकार दोनो ने शादी कर ली।
हैपिली मैरिड लाइफ जी रहे है सुनील शेट्टी

9 साल तक सुनील शेट्टी ने कभी भी अपने घर में अपनी लव लाइफ का जिक्र नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कहीं फैमिली वाले रिश्ते के लिए मना ना कर दे। लेकिन एक दिन माना सुनील शेट्टी के पिता के साथ गाड़ी में गई। इसी दौरान दोनों परिवारों में बातचीत शुरू हुई और 9 साल की लव स्टोरी 1991 में शादी के बंधन में बंध गई। कपल को दो बच्चे हुए बेटी का नाम अथिया शेट्टी और बेटे का नाम अरहान शेट्टी है।