अगर आप हरियाणा में रहते हैं और VIP नंबरों के वाहन चलाने के इच्छुक हैं तो,ये ख़बर आपके लिए सोने पर सुहागा जैसी है। क्योंकि अभी हाल ही में हरियाणा सरकार ने VIP नंबरों की पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है।

इस नए बदलाव के बाद से आम जनता भी VIP नंबर के वाहन खरीद सकती हैं। इसकी जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने एक नोटिफिकेशन में किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बदलाव से पहले 01 से 100 तक VIP नंबरों की सीरीज को केवल सरकारी वाहनों के लिए आरक्षित रखा गया था, इस वजह से इसकी आम लोगों कि पहुंच नहीं थी।

लेकिन अब सरकार ने VIP नंबरों की पॉलिसी में बड़ा बदलाव करके इसे आम लोगों के लिए भी ओपन कर दिया है। अब आप अपना पसंदीदा नंबर 90 दिन पहले भी ले सकते हैं। इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि 0001 नंबर की मांग सबसे अधिक होती है, इसलिए इन नंबरों का
स्टार्टिंग प्राइस 5 लाख रुपये रखा गया है।
वहीं 0002, 0007, 0009 का स्टार्टिंग प्राइज 1.5 लाख रूपए रखा गया है। इसके अलावा 0012 से 0098 और अन्य वीआईपी नंबरों का बेस प्राइज 50 हजार रुपए रखा गया है। अब आपकों VIP नंबर खरीदने के लिए अच्छी खासी मोटी रकम देनी होगी। इसके साथ ही अब अब सरकारी वाहनों पर सरकार लिखा दिखाई देगा। इतना ही नहीं वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों के बीच में जीवी भी लिखा होगा।