Surajkund मेले में इस बार आपको बहुत से राज्यों और देशों की कला और संस्कृति देखने को मिल जाएगी। मेले में इतने राज्यों और देशों की संस्कृति होने के बावजूद भी हरयाणवी संस्कृति ने लोगों को अपनी तरफ खींचा हुआ हैं।

दरअसल इस बार भी हर बार की तरह हरियाणा का “आपणा घर” लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। हरियाणा के इस आपणा घर में आप प्रदेश की संस्कृति और विरासत से जुड़ी हुई सैकड़ों चीज देख सकते हैं। यहां पर आपको हरियाणवीयो की आन बान और शान हुक्का, खाट और पगड़ी देखने को मिलेंगी।

इस आपणा घर में जितनी भी संस्कृति और विरासत से जुड़ी हुई चीजें हैं, उनमे से कुछ चीजों का इस्तमाल आज भी होता है। यहां पर आपको देखने के लिए पुराने समय के औजार, दामन, गहने (हसली, खंडू, कमर बंद, हाथ के कंगन आदि), फुलझड़ी, गुड्डा गुड्डी आदि मिल जाएंगे।

इतना ही नहीं यहां पर आपकों मुगल काल के ताले, पांच हज़ार साल पूराने चरखा, कुएं से पानी निकालने वाले बर्तन भी देखने को मिल जाएगा। हरियाणा का आपणा घर लोगों को ख़ूब पसंद आ रहा हैं, क्योंकि वह इस आपणा घर के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से इस आपणा घर को बनाया गया है। इसे इसकी पुरानी जगह मुख्य चौपाल से हटा के इसकी नई जगह पर बनाया गया है। क्योंकि अब पुरानी जगह पर कलाकारों के लिए ग्रीन रूम बना दिया गया है।
