हरियाणा के जो बेरोजगार युवा Police के पदों पर चयनित होना चाहते हैं ये ख़बर उनके बड़े ही काम की है। क्योंकि अब बहुत जल्द ही आपका ये सपना पूरा होने वाला है। दरअसल हरियाणा Police के काई पदो पर बहुत जल्द भर्ती होने वाली है।

बता दें कि इन पदों में SI, ASI, हेड- कांस्टेबल के पद शामिल होगें। इन पदों की संख्या 4536 होंगी, इन पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी मंजूरी दे दी है। CM खट्टर के इस फैसले पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि,”इन नए पदों पर भर्ती होने के बाद पुलिस विभाग में Promotion की असमानता खत्म होगी।”

इसके अलावा गृह मंत्री ने बताया कि,” सब-इंस्पेक्टर के 1970 पदों का भर्ती होंगी, जिसमें 1824 पुरुष और 146 महिला होंगी। इसी तरह सहायक सब-इंस्पेक्टर के 1848 पदों पर भर्ती होंगी, जिसमें 1790 पुरुष और 58 महिला होंगी। हेड-कांस्टेबल के 718 पदों पर भर्ती होंगी,जिसमें से 694 पुरुष और 24 महिला होंगी।”

इन पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर गृह मंत्री ने बताया कि,” पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर, सहायक सब-इंस्पेक्टर और हेड-कांस्टेबल के Promotion में होने वाली असमानता को लेकर बहुत से पत्र आ रहें थे। इसीलिए इस असमानता को रोकने के ये फैसला लिया गया है।”
बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद से अंबाला, करनाल और हिसार रेंज के ऐसे Police कर्मियों को सही समय पर Promotion मिलेगा, जो सच मे उसके योग्य हैं।