स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में होली त्योहार की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं, वहीं कई स्थानों पर कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। होली पर पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा-भांगड़ा का विशेष महत्व होता है।
पंजाबी समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं महिलाएं मिठाई व अन्य सामान खरीदने में जुटी हैं। होली के अवसर पर घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं।
होली की तैयारियां शुरू
अन्य त्योहारों की तरह फरीदाबाद में भी होली मनाई जाती है। बाजारों में अभी से होली का रंग दिखने लगा हैं। हर कोई पारंपरिक रूप से होली मनाता है। पंजाबी सेवा समिति द्वारा हर साल की तरह इस बार भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
माना जाता है कि होली के दिन जरूरतमंदों की मदद करने से भगवान प्रसन्न होते हैं, इसलिए सभा के लोग जगह-जगह प्रसाद बांटते हैं।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आपको बताते चले, पूजाबाई सेवा समिति द्वारा होली मिलन सभा का आयोजन किया जा रहा है।
हर कोई पारंपरिक पोशाक पहने कार्यक्रम में पहुंचता है और पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा-भांगड़ा करता है। इस पर्व पर पंजाबी खान-पान, पंजाबी लोककथाओं और वेशभूषा का विशेष संगम नज़र आता है।
होलिका की आग पर रोटियां सेंकी जाती हैं
बिता दे कि होली के पर्व पर तवे पर रोटी नहीं बनाई जाती है। महिलाएं होलिका दहन की आंच पर रोटियां सेंकती हैं और अगले दिन उनका सेवन करती हैं। इन रोटियों को गरम पनीर के साथ नहीं, बल्कि दही या मक्खन के साथ खाया जाता है।
होली के पर्व में मिठास घोलने के लिए पंजाबी समुदाय के हर घर में पिन्नी यानी गोंद के लड्डू जरूर बनते हैं। इसके अलावा दही भल्ले, गुजिया, भांग की कुल्फी, पापड़, चिप्स आदि मुख्य व्यंजन हैं।
वहीं पंजाबी सेवा समिति के प्रधान प्रेम खट्टर ने बताया कि होली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं, महिलाएं होलिका के आग में सेंक कर अगले दिन रोटियां परोसती हैं, इस वर्ष भी होली धूमधाम से मनाई जाएगी।