Homeजिलाकरनालहरियाणा की यह महिला बनी सभी के लिए मिसाल, खुद का ब्रैंड...

हरियाणा की यह महिला बनी सभी के लिए मिसाल, खुद का ब्रैंड बना कर रही है मोटी कमाई

Published on

पहले के समय में अगर महिलाओं को घर से कहीं बाहर जाना है, तो उन्हें अपने बड़ों की आज्ञा लेनी पड़ती थी और अगर वह महिला कोई काम करना चाहती थी तो तो उन्हें साफ मना कर दिया जाता है। उन्हें कहा जाता है कि वह एक महिला है और उनका जन्म सिर्फ घरेलू कार्य करने के लिए हुआ है।

लेकिन आज की बात करें तो हरियाणा की महिलाएं अब खुद आत्मनिर्भर बन रही है lजिससे वह खुद तो पैसा कमा ही रही है, साथ ही परिवार की जरूरतों को भी पूरा कर रही हैं। ऐसे में हमारे सामने एक ऐसी हरयाणवी महिला सामने आई है जिन्होंने सभी के लिए एक मिसाल कायम की है।

जिस महिला की हम बात कर रहे हैं वह हरियाणा के करनाल जिले की है। आज के समय में महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का लाभ लेने के लिए कोई भी महिला पीछे नहीं है। जिस महिला की कहानी आज हम आपको बता रहे हैं वह करनाल के घरौड़ा खंड के अईपुरा गांव की है।

वह 12वीं पास है और उनकी उम्र की तो वह 36 साल की है। उनका नाम बरखा है। बरखा चांदनी नाम से स्वयं सहायता समूह चला रही है। साल 2017 में चांदनी ग्रुप से जुड़कर और सिया राम नाम से मसालों का ब्रांड डेवलप कर बरखा ने अपनी आमदनी सालाना करीब ढाई गुना बढ़ाई है। अगर बात करें वर्तमान की तो बरखा करीब ₹8000 महीना कमा रही है।

यह महिला सभी पढ़ी-लिखी महिलाओं के सामने मिसाल बनी है। उन्होंने बताया कि उनके मसाले गांव ही नहीं बल्कि आसपास के सभी इलाकों में काफी मशहूर हैं। इन मसालों के स्वाद से उनकी पहचान अपने आप बनती जा रही है।

जिला पार्षद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 2014 में सरकार द्वारा शुरू किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण गरीबों के लिए एक कुशल और प्रभावी संस्थागत मंच तैयार करना है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...