Homeजिलागुरुग्रामहरियाणा के इन 4 जिलों को मिलने वाली है नए बस स्टैंडो...

हरियाणा के इन 4 जिलों को मिलने वाली है नए बस स्टैंडो की सौगात, जाने कौन- से

Published on

आज भी हरियाणा में कई जगह है ऐसी है जहां पर यातायात की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसकी वजह से लोगों को बहुत दूर दूर जाकर बस पकड़नी पड़ती है। जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी चीज को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें अब हरियाणा के कई जिलों में नए बस स्टैंड बनने वाले हैं।

आपको बता दें पिछले मंगलवार को हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोनीपत जिले का दौरा किया था। जहां उन्होंने जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक भी ली थी।

बता दे,  इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीर रूप से देखा और वहां मौजूदा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निराकरण करने का आदेश भी दिया।

परिवहन मंत्री ने बताया कि सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल में नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन जिलों के बस स्टैंड शहर के काफी अंदर है और भीड़भाड़ वाले स्थानों के कारण वहां पर जाम लगा रहता है। इस वजह से समय काफी लग जाता है। अब इन बस स्टैंडओ को शहर के बाहर शिफ्ट किया जाएगा।

विधायक मोहनलाल बरौली की मांग पर सोनीपत से सालासर, खाटू श्याम धाम के लिए सीधी बस सेवा भी शुरू की जाएगी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही इसका इससे संबंधित डिपो के महाप्रबंधक से इस मामले में बात की जाएगी। उन्होंने कहा हमारी सरकार परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी डिपो की bs6 मॉडल पर आधारित नई बसें शामिल की जा रही है। इन बसों को लंबे रूटों के लिए चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके जिन रूटों पर बस सेवा बंद की गई है, उन पर भी जल्द ही दोबारा चलाई जाएंगी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...