हम सभी को सोना खरीदना बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। हम इंतजार करते रहते हैं कि कब सोने और चांदी के दामों में गिरावट आएगी और हम सोना खरीदने जाएंगे। जैसे अभी शादी का सीजन भी गया है तो लोगों को बहुत सोने खरीदने का अपने अंदर क्रेज रहता है। तो आज की हमारी यह खबर आपके लिए खुशी की हो सकती है, जानिए कैसे।
बता दे, हरियाणा में सोने के दामों में काफी भारी गिरावट देखने को मिली है। बात कर रहा हूं अंबाला जिले की जहां पर अंबाला के सर्राफा बाजार से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है।
बता दें, 1 दिन पहले यहां पर सोने का भाव ₹57300 था और वही 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹78600 था। बुधवार को सोने का भाव घटकर ₹57000 और चांदी का भाव ₹78000 पहुंच गया।
अगर आपको भी खरीदना है यह सोना तो आप अंबाला जाकर खरीद सकते हैं। दोनों ही धातुओं में गिरावट देखने को मिली है। तो इस कमी के साथ आप यहां पर जाकर सोना खरीद सकते हैं।