अगले साल लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं और जिसमें ऐसा लग रहा है कि केजरीवाल का अगला टारगेट मिशन हरियाणा है। जो तैयारी आम आदमी पार्टी कर रही है उसे तो ऐसा ही लग रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप पार्टी की तैयारी काफी जोरों शोरों से चल रही है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा के प्रदेश संगठन नव नियुक्त पदाधिकारी से मुलाकात की। अब आने वाली 8 जून को प्रदेश की टीम तैयार होने के बाद आप पार्टी पहले राजनीतिक कार्यक्रम करने जा रही है। यह एक तरह से रोड शो होगा। जिसमें केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद होंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में आप पार्टी के लगभग सारे अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में आगामी राज्य विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिसमें काफी सारे आइडिया सामने आए।

रविवार को हरियाणा आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रमुख सुनील गुप्ता ने अपनी पहली बैठक ली। जिसमें आने वाले लोकसभा और विधानसभा और चुनाव को जितने को लेकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

बैठक में नेताओं ने सर्व सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए आमंत्रित करने का प्रस्ताव किया था।

नवनियुक्त पदाधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि राज्य में चुनावी बिगुल फूकने के लिए 8 जून को हरियाणा के जींद जिले में एक रोड शो के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन दोनों भव्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस यात्रा में लगभग 50000 लोग शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो जाएगा।