हिसार एयरपोर्ट का काम अभी जोरो शोरो से चल रहा है और इसमें एक और बड़ी खुशखबरी मनोहर सरकार की तरफ से दी गई है। हरियाणा के सीएम ने बिजवासन, गुरुग्राम, गड़ी हरसरू, सुल्तानपुर फरुखनगर, झज्जर से होते हुए हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट तक सीधी रेल कनेक्टिविटी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह फैसला बुधवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में हरियाणा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक में लिया गया। कौशल ने कहा कि परियोजना को मंजूरी के लिए रेल मंत्रालय भेजा जाएगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/05/fwpa23fwwaaxruj_1684737028.jpg?resize=360%2C202&ssl=1)
ऐसा बताया जा रहा है कि इसका कम दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में गड़ी हरसरू, फरुखनगर, झज्जर के बीच रेल संपर्क विकसित होगा और दूसरे चरण में महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हिसार को जोड़ा जाएगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/05/child-is-born-in-a-flying-flight-then-what-will-be-citizenship_1634718363.jpeg?resize=414%2C280&ssl=1)
आपको बता दें, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को 2022-23 में पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत 874 करोड रुपए की राशि दी थी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/05/swarajya_2022-02_930a0785-26c9-456b-ac0b-7aeeaba87567_ManiSudhanshu58_1069069316685889538_20181202_085242_img4.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
इस योजना के अनुसार गढ़ी हरसरू – फरुखनगर मौजूद सिग्नल लाइन और फरुखनगर झज्जर मिसिंग लिंक को डबल लाइन के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस पर 1,225 करोड़ की लागत लगने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_3810.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
उत्तर रेलवे द्वारा झज्जर – रोहतक मौजूद सिंगल लाइन, रोहतक – दोभ – भाली – हांसी का कार्य प्रगति पर है। हंसी महाराजा अग्रसेन हिसार लाइन को दूसरे चरण में विकसित किया जाएगा।