फरीदाबाद को गुड़गांव से जोड़ने के लिए अरावली के पहाड़ों के बीच से एक मार्ग बना हुआ है। जिसके पास टोल प्लाजा को क्रॉस करने के लिए बहुत जाम लगा रहता है। जिससे कि लोगों का बहुत समय भी खराब होता है। उन सभी लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है।
टोल प्लाजा पर जून महीने में फास्ट टैग सिस्टम से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। यहां लगे सिस्टम को फास्टैग के लिए अपडेट कर दिया जाएगा। टोल वसूल रही कंपनियों को अब पीडब्ल्यूडी से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

आपको बता दे, मंजूरी मिलते ही इस तरीके से वसूली शुरू कर दी जाएगी। अगर टोल कंपनियों के अधिकारियों की माने तो उनकी ओर से फास्ट टैग सुविधा के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं।

फरीदाबाद और गुड़गांव की कनेक्टिविटी वाला यह रोड बहुत ही व्यस्त सड़कों में से एक है। इस रोड पर बंदवाड़ी में टोल प्लाजा है। टोल पर करीब 50000 वाहन रोजाना गुजरते हैं। यहां साल मार्च 2012 में टोल वसूली शुरू हुई थी। अब साल 2026 तक टोल वसूली की जानी है।

टोल प्लाजा पर सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती हैं। टोल पर ज्यादातर लोग कैश देते या फिर ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, जिससे बहुत ज्यादा देर लगती है।

शाम के समय लोग गुड़गांव से वापसी के समय टोल पर्ची दिखाते हैं, जिसे स्कैन करने में टोल कर्मी को समय लगता है। जिससे सुबह जैसे हालात प्लाजा पर बने रहते हैं।