अगर हम किसी बात की ठान लेते हैं तो कोई भी काम हमारे लिए मुश्किल नहीं होता। ऐसे ही कई सारे उदाहरण हरियाणा के युवाओं ने सच करके दिखाए हैं। इसी बीच सोनीपत के रहने वाले महज 8 साल के नन्हे बच्चे ने भी इसे सच करके दिखाया है।
8 साल की उम्र में मार्टिन ने कुछ ऐसा करके दिखाया है जो बड़े-बड़े भी नहीं कर पाते। आपको यह बात जानकर अचंबा होगा कि मार्टिन अपनी उम्र में जितने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है, इस उम्र में उतने अभी तक किसी ने नहीं बनाए हैं।

आपको बता दे, 8 साल की उम्र में इस बच्चे ने 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। इस उम्र में सोनीपत के सेक्टर 23 के रहने वाले मार्टिन ने विश्व स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर सभी को हैरान किया हुआ है।

यह कर के मार्टिन ने न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह बच्चा 8 विश्व रिकॉर्ड और तीन एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है ।

महामारी के समय में सभी अपने घरों में बैठे थे, उसे समय मार्टिन अपने पिता की सहायता से किकबॉक्सिंग सीख रहे थे किक बॉक्सिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद मार्टिन को लंदन के पार्लियामेंट में मार्च महीने में सम्मानित किया गया था।

बता दे पंचिंग बेड पर 3 मिनट में 918 पांच करने का विश्व रिकॉर्ड रूस के पावेल ने अपने नाम किया हुआ था। जिसकी उम्र 27 साल है। लेकिन मात्र 8 साल की उम्र में मार्टिन मलिक ने 3 मिनट में 1100 से ज्यादा पांच मारकर इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।

आपको बता दे, मार्टिन मलिक की प्रतिभा से खुश होकर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने भी उसे अपने साथ डिनर पर बुलाया था। सभी लोग इसकी प्रतिभा से काफी प्रसन्न और अचंभित है कि इतनी सी उम्र में इसने इतना कुछ हासिल किया हुआ है।