हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा हैl वही शनिवार की शाम मौसम में आए अचानक बदलाव से हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई हैl इस तरह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैl आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही हैl जैसे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकते हैंl

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 जून को पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा को छोड़कर हरियाणा के अन्य जिलों में बारिश होने के आसार हैंl इस तरह 13 जून को दक्षिण और दक्षिण पूर्वी हरियाणा के जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना हैl यह बदलाव 15 जून तक जारी रहेगाl वैज्ञानिकों की ओर से लगातार ऐसे मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती हैंl

वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को धूप के कारण हिसार का अधिकतम तापमान 4 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयाl लेकिन बारिश के कारण यह 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री से गिरकर 21.2 डिग्री पर आ गयाl बारिश से तापमान बढ़ने की उम्मीद वैज्ञानिक कम जाता रहे हैंl वहीं दिनभर धूप निकलने के कारण गर्मी तेज रहीl

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉक्टर मदन खीचड़ ने कहा कि 14 जून तक मौसम में बदलाव बना रहेगाl इस दौरान नया पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती हैl मौसम की गतिविधियां जून के अंत तक आरंभ होने की संभावना हैl