Homeख़ासहरियाणा के इन पहाड़ों के बीच से होते हुए निकलेगी देश की...

हरियाणा के इन पहाड़ों के बीच से होते हुए निकलेगी देश की पहली जुड़वा सुरंग, 160 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

Published on

भारतीय रेलवे लगातार नए-नए सुविधाओं के जरिये लोगों के लिए काम कर रहे है। इसी बीच रेलवे हरियाणा में एक खास सुरंग बनाया जा रहा है। हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन अरावली की पहाड़ियों में 4.7 किलोमीटर डबल सुरंग का निर्माण करेगा। ये देश की पहली टनल होगी।


अरावली की पहाड़ियों में बनने वाली इस सुरंग का निर्माण वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के द्वारा किया जायेगा। यह देश की ऐसी पहली सुरंग होगी जिसमें एक साथ दो ट्रेनें गुजरेगी। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर में इस सुरंग में माल ट्रेन और यात्री ट्रेन एक साथ चलेगी।

यह रास्ता सोहना और मानेसर के रास्ते पलवल और सोनीपत को जोड़ता है। वहीं, इस ट्विन टनल के जरिये हरियाणा के सोहना और नूह जिले आपस में रेलमार्ग से जुड़ जायेंगे।

इस सुरंग की ऊंचाई करीब 25 मीटर होगी और यह हरियाणा ऑर्बिट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का हिस्सा होगी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के साथ बनाया जा रहा है। इस सुरंग का निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा।


इस सुरंग के पूरा होने के बाद दिल्ली-एनसीआर पर रेलवे यातायात का बोझ कम हो जाएगा। इससे दक्षिण हरियाणा के इंडस्ट्रियल क्षेत्र मानेसर और सोहना की सोनीपत से सीधे कनेक्टिविटी हो जायेगी। यह कॉरिडोर ट्रेनों के लिए बाईपास का काम करेगा। इस कॉरिडोर से यात्री ट्रेनों को 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलाया जा सकेगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...