Homeरंग ढंगखानपानहरियाणा के आलू पराठों ने बढ़ाया स्वाद का जायका, टॉप 150 लीजेंडरी...

हरियाणा के आलू पराठों ने बढ़ाया स्वाद का जायका, टॉप 150 लीजेंडरी रेस्टॉरेंट में बनाई जगह

Published on

हरियाणा का मुरथल ढाबा काफी प्रसिद्ध है। अक्सर दिल्ली से हरियाणा जाने वाले लोग मुरथल में रुककर सुबह का नाश्ता जरूर करते हैं। इन्हीं में से एक है अमरीक सुखदेव ढाबा जो दुनियाभर के टॉप 150 लीजेंडरी रेस्टॉरेंट में शुमार हो गया है। यहां कुल्हड़ वाली चाय संग कई किस्म के पराठे का स्वाद लेने दूर-दूर से लोग आते हैं। अलग-अलग किस्म के पराठों के लिए मशहूर इस ढाबे को लिस्ट में 23 वां स्थान मिला है।

ट्रैवल ऑनलाइन गाइड टेस्ट एटलस ने दुनियाभर के 150 फेमस रेस्टोरेंट की लिस्ट जारी की है जिसमें अमरीक सुखदेव ढाबे को 23 वां स्थान मिला है। इसमें यहां के आलू पराठे को बेस्ट करार दिया गया है।

इस ढाबे को लेकर टेस्ट एटलस का कहना है कि सड़क के किनारे एक छोटे से फूड स्टॉल के रूप में शुरुआत के बाद से ‘अमरीक सुखदेव ढाबा’ दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर स्थित है। इस ढाबे की लोकप्रियता का श्रेय यहां आलू पराठा को जाता है। मसालेदार आलू की स्टफिंग के साथ पराठा तैयार किया जाता है जो अपने देसी स्वाद के लिए जाना जाता है।

1965 में सरदार प्रकाश सिंह ने छोटी सी चाय की दुकान शुरू की थी। जहां दिल्ली- हरियाणा के ट्रक ड्राइवर चाय और मट्ठे का नाश्ता करते थे। धीरे-धीरे चाय और मट्ठे के साथ चावल और सब्जी परोसी जाने लगी। ढाबे के मशहूर होते ही यहां के मेन्यू में भी बदलाव हुआ और छोटे भटूरे के साथ डोसा और कई किस्म के पराठे दिए जाने लगे।

यहां के पराठों की खासियत यह है कि इसे खूब सारे सफेद मक्खन, दही और अचार के साथ परोसा जाता है। इसके अलावा यहां कुल्हड़ वाली चाय भी काफी मशहूर है जिसमें चाय के ऊपर केसर के रेशे भी डाले जाते हैें। इस ढाबे के नाम प्रकाश सिंह के दोनों बेटों अमरीक और सुखदेव के नाम पर है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...