इस समय मौसम के लिए कुछ भी कहना बहुत ही मुश्किल की बात है, जैसा कि हम देख ही पा रहे हैं कि आए दिन बारिश होती रहती है। बात करे बुधवार की तो दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन इससे उमस में कोई भी कमी नहीं हुई। बल्कि उमस बढ़ती हुई दिखी। तापमान में भी कई दिनों से काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जो कि सामान्य से काफी ऊपर है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो-तीन दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा। आपको बता दें, बुधवार को राजधानी दिल्ली में तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बात की जाए हवा की नमी के स्तर की तो यह 94 से 16 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार बृहस्पतिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। हल्की वर्षा का भी अनुमान लगाया गया अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 और 28 डिग्री रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन बारिश कम होगी और तापमान 37 से 29 डिग्री तक रह सकता है। इस सप्ताह के अंत तक बारिश बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।