पूरा हरियाणा इस समय बाढ़ के संकट को झेल रहा है। अभी कुछ समय पहले ही थोड़ी सी राहत उन्हें इस चीज से मिली थी, लेकिन अब फिर से उनके ऊपर खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ों पर तेज बारिश से यमुना और सोम नदी में जलस्तर फिर से बढ़ रहा है।
आपको बता दे, जिस वजह से प्रदेश के 8 जिलों समेत दिल्ली में चिंता बढ़ गई है। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से अंबाला में 35 किलोमीटर में फिर से बाढ़ आ गई है।

शनिवार दोपहर के समय यमुना नगर स्थित हथिनी कुंड बैराज पर पानी का बहाव ढाई लाख क्यूसेक तक पहुंच चुका था। इस स्थिति में पूर्वी और पश्चिमी नहरों की सप्लाई बंद करके यमुना नदी में पानी डायरेक्ट किया गय। दिल्ली तक यह पानी पहुंचने में 72 घंटे लगेंगे।

ऐसी स्थिति में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। टांगरी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से इसमें तीन बच्चे बहने की खबर भी आ रही है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन बच्चों को बचाया। ऐसी ही स्थिति सिरसा और फतेहाबाद में भी हो रही है।

इसके अलावा करनाल, पानीपत, फतेहाबाद और हरियाणा के कई इलाकों में गंभीर हालात बने हुए हैं। ऐसा लग रहा है बारिश की वजह से इन शहरों की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। जलभराव के कारण सड़कें भी दलदली सी हो गई है।