हरियाणा सरकार आम जनता के लिए कई ऐसी सौगात लेकर आती है जिससे कि उनकी परेशानियां हल हो सके। कभी एक्सप्रेसवे, तो कभी सड़कें और अब उसके साथ-साथ मेट्रो चलाना भी इनका एक हिस्सा बन चुका है। फिर से एक और योजना सरकार लेकर आई है, इसमें अब हरियाणा के कई हिस्सों में नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।
हरियाणा में हुई इस बैठक में मेट्रो स्टेशन को लेकर कई सुझाव दिए गए, जबकि पंजाब ने इसमें 1 हफ्ते का समय मांगा है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिकल सर्विसेज कंप्रेसिव मोबिलिटी योजना लेकर आई है, जिसका उद्देश्य चंडीगढ़ सहित कई शहरों को जाम मुक्त बनाना है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मेट्रो स्टेशन की बैठक में कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पिंजौर कालका को चंडीगढ़ और जीरकपुर से जोड़ा जाना चाहिए और इस कार्य को पहले चरण में रखा जाना चाहिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के मंत्री अनमोल गगन मान और कई अन्य नेताओं ने गुरुवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया था।

जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। बैठक में कई चीजों के बारे में बात हुई। जिसमें सूत्रों के अनुसार ट्राइसिटी में मेट्रो दो चरणों में और बाकी सभी काम 3 चरणों में पूरे किए जाएंगे।

हरियाणा में सुझाव दिया कि मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। मेट्रो की कुल लागत 7680 करोड़ रूपए होगी। इससे मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत भी कम होगी।