हरियाणा के कई गांव ऐसे हैं जिन्होंने इतने सराहनीय काम किए हैं कि जितने भी गिने जाए वह कम है। उन्हीं में से एक गांव टोहाना है। जिसने शराब पर प्रतिबंध लगाया था और उसके बाद एक और बड़ा काम किया है।
आपको बता दें, यहां पहले शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था, और अब इसी गांव में पर्यावरण को बचाने के लिए एक मुहिम चलाई है। जिसमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाना है। गांव के लोगों का कहना है कि पर्यावरण को बचाने के लिए उन्होंने यह मुहिम चलाई है।

इस मुहिम में सभी का सहयोग मिल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करना है। पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है जिस वजह से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। अगर इसी तरह माहौल रहा तो आने वाली पीढ़ियों को ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हो पाएगी।

भविष्य में ऐसी नौबत ना आए, इसके लिए वह यह जागरूक अभियान चला रहे हैं। ऐसा करने से पेड़ों की रक्षा तो होगी ही होगी, इसके साथ साथ आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन भी मिल सकेगा।

आज के समय में लोगों को पर्यावरण से कोई मतलब नहीं रह गया है। वह आसानी से पेड़ों को काटते हुए नजर आते हैं। लेकिन पर्यावरण कितना जरूरी है इस चीज को समझाने के लिए गांव के लोगों ने यह मुहिम चलाई है। इस मुहिम के जरिए वह अधिक से अधिक पर लगाएंगे और लोगों को जागरूक करने का काम भी करेंगे।