इस समय मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलता है। कभी बहुत तेज धूप निकली होती है, तो कभी अचानक से बारिश होने से हो जाती है। ऐसे में हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। जिस बीच पश्चिम विक्षोभ का असर पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में देखा जा रहा है।
उत्तरी पाकिस्तान पर काफी बदले नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। ऐसा कहा जा रहा है कि ,30 अगस्त को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उसके बाद मौसम साफ होने का अंदाजा भी लगाया जा रहा है।

आपको बता दे, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इन स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

अब ऐसे में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम में काफी बदलाव देखा जाएगा। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट होने की भी संभावना नजर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है की तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।