हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और हर अच्छे मौके पर उन्हें पूजा जाता है। आज भी हरियाणा में लोग गाय की खूब सेवा करते हैं। ऐसे में अगर बात करें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तो वह भी गायों से बहुत प्रेम करते हैं। ऐसे में उनकी गायों के लिए हरियाणा में बनाई गई लंपी स्किन डिजीज की स्वदेशी वैक्सीन काफी अच्छी साबित हो रही है।
यह इसलिए है, क्योंकि इस वैक्सीन से गौशाला में गायों में लंपी के केस कम हो गए हैं। इसका असर ऐसे हुआ कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश पर अब उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग ने गायों को स्वदेशी वैक्सीन को लगाने का आदेश दिया। इतना ही नहीं बल्कि 15000 डोज हिसार के राष्ट्रीय अशोक अनुसंधान केंद्र केंद्र से पशुपालन विभाग के अधिकारी ले जा चुके हैं।

इसके अलावा एक लाख डोज और मांगी है। आपको बता दें, गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर में सीएम आदित्यनाथ की गौशाला है ।जहां पर कई गए लंपी स्किन डिजीज से ग्रसित थी। रोजाना दो से तीन गायों में यह बीमारी पाई जा रही थी। ऐसा तब था जब गायों को गोपॉक्स की वैक्सीन लग चुकी थी।

ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के तहत इंडियनवेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट और हिसार से राष्ट्रीय पशु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से बनाई गई स्वदेशी वैक्सीन के बारे में पता लगा, तो उन्होंने वहां संपर्क किया इसके बाद हिसार से एक टीम उत्तर प्रदेश गई और करीब 450 गायों को यह वैक्सीन लगाई। इसके बाद 10 दिनों में गायों में लंपी वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर चुकी थी।

जिससे इस बीमारी के कोई केस नहीं आया। लंपी स्किन डिजीज गाय और भैंसे में होती है। यह एक अधिसूचित बीमारी है। इसमें पशुओं के शरीर पर फोड़े हो जाते हैं। इसका वायरस इंसान के चिकन पॉक्स वायरस जैसा होता है। इसे कई पशुओं की मृत्यु भी हो चुकी है। पिछली लहर में हजारों पशुओं ने इसकी वजह से जान गवा थी।