यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए हरियाणा सरकार परिवहन विभाग में हमेशा कुछ ना कुछ बेहतर करने की कोशिश करता ही रहता है। ऐसे में रोडवेज के बेड़े में bs 6 मॉडल आधारित बसों को शामिल किया गया। वहीं आसपास के राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज हरियाणा के विभिन्न जिलों से लंबी दूरी की चार बसों के टाइम टेबल की जानकारी हम आपको देने वाले हैं। आपको बता दे, हरियाणा रोडवेज डिपो रोहतक से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस रोहतक से वाया गोहाना, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना, बायपास, जालंधर, पठानकोट होते हुए कटरा तक जाएगी।

इसका समय रोहतक से सुबह 7:00 बजे, गोहाना से सुबह 7:30 बजे, पानीपत से 8:40 पर, करनाल से सुबह 9:30 बजे, पीपली से 10:10 पर, अंबाला से 11:00 बजे और जालंधर से 3:00 बजे है। इसके वापसी के समय भी तय किए गए हैं। जिसमें कटरा से दिल्ली सुबह 5:00 बजे, जम्मू से दिल्ली सुबह 6:15 बजे और जालंधर से दिल्ली सुबह 11:45 पर पहुंचेगी।

आपको बता दें, इसमें एक और बस सेवा शुरू की गई है। जो कि वाया इफको चौक, दिल्ली, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना, बायपास, जालंधर, मुकेरिया, पठानकोट, लखनपुर, कठुआ और सांबा होते हुए जाएगी।

जिसमें रेवाड़ी से शाम 7:30 बजे निकलेगी, दिल्ली आईएसबीटी से रात 7:45 पर निकलेगी, पानीपत से रात 9:45 पर, करनाल से रात 10:30 पर, अंबाला से रात 11:45 पर, जालंधर से सुबह 3:50 पर निकलेगी।

जिसमें वापसी के लिए कटरा से रेवाड़ी शाम को 3:30 बजे, जम्मू से शाम होने 5:00 बजे, जालंधर से रात 9:00 बजे होगी। यह सारी बस सेवाएं सुपरफास्ट रहेगी। इसमें सीधी बसों का संचालन किया जाएगा और इससे लोगों को भी काफी आसानी होगी।