हरियाणा में अब लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर बात करें बीते 5 दिनों की तो अधिकतम तापमान में 5 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरकर अब 8 डिग्री तक पहुंच गया है।
अगर मौसम विशेषज्ञ की माने तो मंगलवार को फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिले में बीती 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था और 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।

शाम व सुबह के समय अब लोग कपकपाते हुए नजर आते हैं। रात के समय तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिलती है। अब लगातार दो दिनों से हल्की धुंध पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। ठंड बढ़ने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य भी खराब होते जा रहे हैं।

खांसी जुकाम और मौसम में बदलाव के कारण बुखार भी लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में लोगों का अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो गया है क्योंकि मौसम में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

तापमान लगातार घट रहा है। जिससे छोटे बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। उन्हें ठंड अपने चंगुल में ले रही है। खांसी और जुखाम तो लोगों को अब आम बात हो गई है। लेकिन लोगों को थोड़ी सी सक्ति बरतने की जरूरत है, जिससे कि उनका स्वास्थ्य है ना बिगड़े।