Homeमानस14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

Published on

दिल्ली की 14 वर्षीय उभरती निशानेबाज मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में अपने सटीक निशानों से इतिहास रच दिया है। उन्होंने 25 मीटर .32 सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में 300 में से 293 का ऐतिहासिक स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

सीनियर वर्ग में बजाया डंका मान्यता की उम्र महज 14 साल है (सब-यूथ श्रेणी), लेकिन इस चैंपियनशिप में उन्होंने सीनियर कैटेगरी में हिस्सा लिया। अपने से कहीं अधिक अनुभवी निशानेबाजों को पछाड़ते हुए उन्होंने 293-8X के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। दीया वशिष्ठ (281-6X) ने रजत और निशा चौधरी (273-3X) ने कांस्य पदक जीता। मान्यता को यह स्वर्ण पदक उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदान किया।

Manyata Choudhary
Manyata Choudhary

नेशनल रूल्स में संभावित रिकॉर्ड स्कोर खेल विशेषज्ञों और कोचों के अनुसार, मान्यता का 293/300 का स्कोर नेशनल रूल्स के तहत आयोजित 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है।

मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary)5 प्रमुख इवेंट्स में दिखाती हैं दम
यह जीवी मावलंकर चैंपियनशिप में मान्यता का दूसरा स्वर्ण है (पहला 2024 में 50 मीटर फ्री पिस्टल में)। मान्यता भारत की उन चुनिंदा महिला निशानेबाजों में से हैं,
जो सभी पांच प्रमुख पिस्टल इवेंट्स (10m एयर, 25m स्टैंडर्ड, 25m स्पोर्ट्स, 50m फ्री और 25m सेंटर फायर) में भाग लेती हैं। वीर भगत सिंह शूटिंग रेंज में कोच विपुल चौधरी से ट्रेनिंग ले रहीं मान्यता का अंतिम लक्ष्य ओलंपिक में भारत का झंडा फहराना है।

Avinash Singh
Avinash Singhhttps://haryanawale.com
Avinash Singh - A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

भांजी की शादी में भरा ‘एक करोड़ का भात’, गड्डियां गिनते-गिनते थक गए सभी…

भांजी की शादी में भरा 'एक करोड़ का भात', गड्डियां गिनते-गिनते थक गए सभी...

टमाटर के बाद अब दाल की कीमत में गिरावट, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

टमाटर के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं लेकिन, अब दालों की...