Homeजिलाकुरुक्षेत्रSunny Leone के साथ इस सॉन्ग में धूम मचाएंगे हरियाणा के शुभम...

Sunny Leone के साथ इस सॉन्ग में धूम मचाएंगे हरियाणा के शुभम सेहरावत

Published on

मुंबई एक ऐसा शहर है जहां हर किसी के सपनों को उड़ान मिलती है। कड़ी मेहनत करके हर कोई अपने सपने पूरे कर सकता है। बॉम्बे एक ऐसा शहर है जिसे सपनों की नगरी या सपने पूरे करने वाला शहर कहा जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जो यहां आता है इसी का होकर रह जाता है। जिस भी इंसान को मुंबई जम गई समझो उसकी किसमत चमक गई। रोजाना यहां बहुत से लड़के-लड़कियां अपनी आंखों में सपने सच करने की उम्मीद लेकर आते हैं। लेकिन कुछ लोग ही उनको पूरा कर पाते हैं। उन्हीं में से एक हैं हरियाणा के शुभम सहरावत। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के उभरते अभिनेता शुभम जयबीर सहरावत बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ वीडियो सॉन्ग ‘मछली’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

बॉलीवुड सिंगर पावनी पांडे और शाहिद माल्या ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। एक रंगमंच से अपने अभिनय को शुरू करने वाले शुभम वर्तमान में सपनों की नगरी में अपनी किस्मत आजमाते हुए बड़े पर्दे का सितारा बन रहे हैं।

निर्देशक एवं कोरियोग्राफर आदिल शेख के निर्देशन में ग्लेमएंजेल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित वीडियो सॉन्ग मछली के अलावा इसी वर्ष रिलीज होने वाली फीचर फिल्म शाकुंतलम में राजा दुष्यंत के किरदार में भी नजर आएंगे।

न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के नाट्य निर्देशक विकास शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि 2015 में शुभम सहरावत उनके नाट्य ग्रुप से जुड़ा और पंचलाइट, खबरदार, अमानत एक शहीद की, मलबे का मालिक आदि नाटकों में अभिनय करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा।

शुभम वीडियो सांग और फीचर फिल्म मिलने के साथ-साथ अपने अभियन को और भी ज्यादा निखारने का काम कर रहे हैं। अपने अभिनय को और निखारने के लिए उन्होंने मुंबई में अनुभव दीक्षित द्वारा संचालित पुष्कर थिएटर ग्रुप को ज्वाइन किया और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं।

उनकी मेहनत की वजह से सहरावत को फीचर फिल्म शाकुंतलम में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। इसके अलावा शुभम वीडियो सॉन्ग ‘मछली’ में सह-कलाकार सनी लियोनी और प्रियंका मोंडल के साथ नजर आएंगे।

विकास शर्मा ने कहना है कि बड़े-बड़े सपने लेकर हर कोई मुंबई जाता है लेकिन ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं। शुभम जयबीर सहरावत उन्हीं लोगों में से एक हैं जिसने अपने सपनों को उड़ान देते हुए न केवल खुद की पहचान बनाई बल्कि कुरुक्षेत्र को भी गौरवान्वित महसूस कराया।

Latest articles

हरियाणा के इंटरनेशनल शूटर ने फिर से किया प्रदेश का नाम रोशन, जाने पूरी डिटेल

हरियाणा की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में खूब नाम कमाया है। खेल का मैदान हो या शिक्षा का रण , हरियाणा की बेटियां...

अपने आप को जिंदा साबित करने में जुटा हरियाणा का यह बुजुर्ग, जाने क्यों

मैं जिंदा हूं। साबित करने में बुजुर्ग जुड़ा हुआ है l करोथा में ओमप्रकाश नामक व्यक्ति की मौत होने पर विभाग ने दोनों...

किसानों के लिए खुशखबरी, बनेगी भारत की सबसे बड़ी सब्जी मंडी

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय से मीडिया से बातचीत करते हुए कृषि...

हरियाणा सरकार की बड़ी योजना, बेटियों के लिए मिलेगी इतनी राशि

केंद्र सरकार हर वर्ष आम जनता के लिए नई नई योजनाएं लाती रहती है l वहीं सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही...

हरियाणा में बनने वाली है यह दो और नई सड़क, इन जिलों को होगा बेहद फायदा

हमारी यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास...

₹2000 के नोट बदलने के लिए RBI ने लागू किया यह खास नियम, जाने क्या

जैसे कि हम जानते हैं कि देश में ₹2000 के नोटों का सरकुलेशन अब...

इस रिटायर्ड ऑफिसर के घर से CBI ने बरामद किया कुबेर का खजाना, नोट गिनने वाली मशीनें भी पड़ी कम

हमारे देश में आए दिन किसी न किसी अधिकारी के घर पर छापा पड़ता...

More like this

हरियाणा सरकार की बड़ी योजना, बेटियों के लिए मिलेगी इतनी राशि

केंद्र सरकार हर वर्ष आम जनता के लिए नई नई योजनाएं लाती रहती है...

हरियाणा के इन तमाम जिलों में लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट , जाने पूरी खबर

हरियाणा में काफी जिले है जहां पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है...

अगर आप भी सेकंड हैंड कार खरीदने का सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पहले जान ले यह बाते

कैथल जिले से लूट की कई वारदात सामने आ रही है और इन वारदातों...