Homeजिलाकरनालकानपुर में भी शुरू हुई मेट्रो, दिल्ली के बाद हरियाणा में भी...

कानपुर में भी शुरू हुई मेट्रो, दिल्ली के बाद हरियाणा में भी चलेगी रैपिड, जाने किन-किन जिलों में बनेंगे स्टेशन

Published on

जैसा कि आपको पता ही है कि, आजकल लोग सबसे ज़्यादा मेट्रो का प्रयोग करते है। प्रशासन भी मेट्रो के काम को दिन प्रतिदिन बढ़ाती जा रही है। जिन जगहों पर मेट्रो नही है, उन जगहों पर मेट्रो लाने का भी काम कर रहीं है। इसी कड़ी में एक और जगह पर प्रशासन ने मेट्रो की सौगात दी है। अब आप जानना चाहते होंगे कि आखिर कौन सी जगह पर मेट्रो शुरू की है। तो यह सब जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

आपको बता दे जिस जगह की हम बात कर रहे है वह उत्‍तर प्रदेश के कानपुर की है। आज यहां पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने मेट्रो की सौगात दी है। आज से यहां मेट्रो शुरू हो गई है। अब इसी कड़ी में दिल्‍ली से करनाल तक रैपिड मेट्रो ट्रेन का इंतजार है।

आपको बता दे, जमीन भी देख ली गई है। रैपिड ट्रेन के ड्रोन सर्वे के बाद पिलर लगाने से पहले होने वाले मिट्टी जांच के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर लिया गया है। इससे पहले ड्रोन सर्वे से यह जान लिया गया कि इस प्रोजेक्ट के तहत ट्रेन का ट्रैक कहां कहां से होकर गुजरेगा।

जानकारी के मुताबिक,  पिलर जमीन के अंदर 30 फीट तक लेकर जाए जाएंगे। इसके बाद इन पर पटरी बिछाई जाएगी। अब पानीपत से करनाल तक की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी। नए साल में इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने की संभावना है।

आपको बता दे, दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम आरआरटीएस को सरकार से कुछ माह पहले ही मंजूरी मिल थी। बता दे, पहले यह प्रोजेक्ट दिल्ली से पानीपत तक था, लेकिन प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट करनाल तक कर दिया गया है।

बता दे,  इस कार्य के गति से होने की संभावना इस बात से भी है कि जब पहले दिल्ली से पानीपत तक का प्रोजेक्ट बना तो इसका कार्य तेजी से हुआ। स्टेशन व रूट तय हो गए थे और डीपीआर भी बन गई थी। अब कुछ माह पहले प्रोजेक्ट को करनाल तक विस्तार मिलने से महज करनाल से पानीपत तक की डीपीआर ही बनेगी। ड्रोन सर्वे फाइनल हो चुका है।

यह भी जान ले, इस प्रोजेक्ट में दिल्ली से लेकर करनाल तक कुल 17 स्टेशन बनाए जाने की संभावना है। करनाल जिले में पानीपत की ओर से आते हुए सबसे पहला स्टेशन घरौंडा में बनाया जाएगा। इसके बाद ट्रेन में सवार होने के लिए एक स्टेशन ऊंचा समाना में बनाया जाएगा।

यह भी बता दे, तीसरा स्टेशन बलड़ी बाइपास के पास होगा। तीनों जगह ही हाइवे के साथ हैं। ऊंचा समाना स्टेशन का लाभ आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा तो साथ हाइवे से होकर भी स्टेशन पर पहुंचा जा सकता है। जबकि बलड़ी बाइपास के स्टेशन नए बस स्टैंड के समीप होगा। यहां दूसरे जिलों से बसों में आकर लोग दिल्ली जाने के लिए ट्रेन के सफर का आनंद ले सकेंगे। जबकि घरौंडा स्टेशन भी लोगों के लिए लाभदायक रहेगा।

आपको बता दे, इस प्रोजेकट की खास बात यह है कि ट्रेन का लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि छह से 10 मिनट के बीच में ट्रेन स्टेशन पर उपलब्ध होगी। एक बार ट्रेन में 250 लोग सवार हो सकेंगे।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...