Homeख़ासहरियाणा में पोती के जन्म पर दादा ने कर दिया कमाल, पूरे...

हरियाणा में पोती के जन्म पर दादा ने कर दिया कमाल, पूरे देश में हो रही जमकर तारीफ

Published on

समय के साथ-साथ बेटियों को लेकर लोगों की सोच भी बदल रही है। हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में भी बेटियों को बोझ समझा जाता था। पहले जितना प्यार-दुलार बेटों को दिया जाता था उतना कभी बेटियों को नहीं मिला। हमेशा से ही इस समाज में लड़के लड़की में भेद किया जाता था। लेकिन आज इस सोच को बदलने का प्रयास (Well worship on the birth of granddaughter) किया जाता है। पहले लोग बेटी पैदा होने पर दुख मानते थे उसे श्राप समझे थे लेकिन आज बेटियों को घर की लक्ष्मी मानते हैं।

बेटी होना भगवान का वरदान समझते हैं। हरियाणा के नूह से ऐसी ही (Nuh News) एक खबर सामने आ रही है जहां पुन्हाना उपमंडल (Punhana Sub-Division) के गांव बिछौर के एक गरीब परिवार ने अनोखी मिसाल पेश की हैं।

बता दें कि बेटा बेटी में भेदभाव खत्म करने के लिए बिछौर निवासी रामचंद्र के घर जब पोती ने जन्म लिया तो उन्होंने यह खुशी दुगनी करने के उद्देश्य से परिवार द्वारा बेटी का कुआं पूजन कार्यक्रम किया गया।

रामचंद्र ने घर में लड़की (पोती) के जन्म पर गांव के लोगों को भोजन कराया और डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर कुआं पूजन करवाया गया। गांव में कई लोगों ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि जो खुशी लोग लड़का पैदा होने पर या उसकी शादी में भी नहीं मनाते, वह खुशी एक दादा ने पोती के पैदा होने पर मनाई।

हरियाणा में पोती ने लिया जन्म तो गदगद हुए दादा, बेटा बेटी के भेद को खत्म करने के लिए कराया कुंआ भोजन

नूह जिले के बड़े गांव बिछौर में इस गरीब परिवार ने लड़की का कुआं पूजन कर यह साबित कर दिया है कि आज लड़का व लड़की में कोई अंतर नहीं है।

साथ ही इस परिवार ने बेटियों का मान-सम्मान बढ़ाने का भी कार्य किया है। आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। लड़की माता-पिता की सेवा लड़कों से बेहतर करती है।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...