बता दें कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी कई फेमस बाज़ार हैं जहां फ्री बराबर पैसों में ही सब सामान मिल जाता है।
दिल्ली के कई बाज़ार शॉपिंग के लिए काफी फेमस हैं। इन बाज़ारों में लोगों की भीड़ शॉपिंग के लिए लगी रहती है। लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी कई फेमस बाज़ार हैं जहां फ्री बराबर पैसों में ही सब सामान मिल जाता है। बहुत कम पैसों में इन बाज़ारों में अच्छी ख़ासी शॉपिंग की जा सकती है। घर का हर जरूरी सामान इन बाज़ारों में मिल जाता है। आइए जानते हैं

बंजारा मार्केट
गुरुग्राम की बंजारा मार्केट भी फेमस बाज़ारों में से एक है। घर को सजाने का सामान यहाँ काफी किफ़ायती दामों पर मिल जाता है। लड़कियों के लिए ये जगह शॉपिंग के लिए बेहद खास है। घर को रिनोवेट करने का सामान भी इस बाज़ार में कम दामों पर मिल जाता है।

सदर बाज़ार
दिल्ली की तरह गुरुग्राम में भी सदर बाज़ार है जो शॉपिंग के लिए सबसे खास जगह है। कपड़े, जूते, घर को सजाने का सामान, गहने, फर्नीचर इस बाज़ार में काफी अच्छे और कम दामों में मिल जाता है।

हुड्डा मार्केट
ये बाज़ार गुरुग्राम के फेमस बाज़ारों में से एक है। इस बाज़ार में कपड़े, ब्यूटी प्रॉडक्ट, कपड़े किराने का सामान काफी कम पैसों में खरीद सकते हैं। लेकिन आपको प्रॉडक्ट और हॉलसेल दामों की जानकारी होना जरूरी है। ये गुरुग्राम की हॉलसेल मार्केट है। इस बाज़ार की मिठाई भी काफी फेमस है।

गैलरिया बाज़ार
गुरुग्राम के इस बाज़ार में भी शॉपिंग का मजा लिया जा सकता है। ये बाज़ार दिल्ली के खान मार्केट जैसा ही है। इस मार्केट में ओपन एयर मॉल जैसा अनुभव होगा। इस बाज़ार में फुटवियर और कपड़ों की लेटेस्ट वैरायटी उपलब्ध होती हैं जिन्हें कम पैसो में खरीदा जा सकता है।

कुतुब प्लाज़ा
ये बाज़ार गुरुग्राम के सबसे पुराने बाज़ारों में से एक है। इस बाज़ार में काफी अच्छे खिलौने और कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट भी मिल जाते हैं। वहीं इस बाज़ार का स्ट्रीट फूड भी लोगो के बीच काफी फेमस है।