Homeख़ासहरियाणा के अंबाला में 2 सगी बहनों ने भगवान शिव से रचाई...

हरियाणा के अंबाला में 2 सगी बहनों ने भगवान शिव से रचाई शादी, बैंड बाजे के साथ पहुंचे बाराती, फूलों से सजी कार में हुई विदाई

Published on

2 सगी बहनें रविवार को भगवान शिव के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इस अलौकिक विवाह के लिए पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में पंडाल सजाया गया। दूल्हा बने भगवान शिव के साथ ईश्वरीय मंडप में शादी की रस्में पूरी की गईं। इससे पहले पूरे गाजे बाजे के साथ शिव की बारात ऑडोटोरियम में पहुंची थी। फिर वरमाला डालने की रस्म हुई। खुशी खुशी दोनों बहनों ने भगवान शिव को वरमाला डाली और 7 फेरे भी लिए। अब दोनों बहनें जीवन भर शांति, सुख और प्रेम का संदेश देंगी। दोनों बहनों का परिवार ने कन्यादान किया। इस शादी के बाद दोनों बहनें ने अपना पूरा जीवन मानव व समाज कल्याण में बिताने का ऐलान किया।

शिक्षित हैं दोनों बहनें

भगवान शिव से अलौकिक विवाह रचाने वाली दोनों बहनें ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यायल की शिष्या हैं। कैंट के गांव टुंडली की रहने वाली शिवानी व नीरू ने बचा जीवन समाहित में लगाने का फैसला किया था। शिवानी ने गवर्नमेंट कॉलेज से बीसीए नॉन मेडिकल की पढ़ाई की है, जबकि नीरू ने एसडी कॉलेज से बीसीए कर चुकी है। पता चला है कि शिवानी और नीरू दोनों बहनें ब्रह्मकुमारी आश्रम से बचपन से जुड़ी हैं। शिवानी ने बताया कि वह पिछले 11 साल से आश्रम में रह रही। पिता जनरल स्टोर चलाते हैं और भाई एक कंपनी में कार्यरत हैं। 29 वर्षीय शिवानी कंच घर आश्रम और 30 वर्षीय नीरू पंजाब के आश्रम में रहती हैं। इस अलौकिक शादी में रिश्तेदार, आश्रम व गांव के लोग पहुंचे। कार्यक्रम में पंजाब जोन प्रभारी बीके प्रेम दीदी, चंडीगढ़ से उत्तरा दीदी, पंजाब से राजद्रिं दीदी, चंडीगढ़ से कविता दीदी, अंबाला सिटी से मुख्य संचालिका बीके सरोज बहन भी पहुंचीं। इस अलौकिक शादी को देखकर हर कोई हैरान था।

फिर सजी कारों में विदा हुई दुल्हनें


शिव की दुल्हनें बनी दोनों बहनें शादी के उपरांत फूलों से सजी कारों में सवार होकर विदा हुई। इस दौरान परिवार की ओर से दोनों को भावपूर्ण विदाई दी गई। यह नजारा देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। इस विवाह की पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। शादी विवाह की तरह पूरा मंडप सजाया गया था। बैंड बाजे के साथ शिव के बराती यहां पहुंचे थे। उनके खाने पीने की भी खास व्यवस्था की गई थी।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...